Chandrayaan-3 Live Streaming: चंद्रयान-3 की लैंडिंग का होगा सीधा प्रसारण, जानिए कब और कहां देख पाएंगे

"/>

Chandrayaan-3 Live Streaming: चंद्रयान-3 की लैंडिंग का होगा सीधा प्रसारण, जानिए कब और कहां देख पाएंगे

HighLights

  • अभी चांद की सबसे करीबी कक्षा में है चंद्रयान-3 का लैंडर
  • 23 अगस्त को शाम 6.04 बजे चंद्रमा पर उतारने की तैयारी
  • ISRO के मिशन पर पूरी दुनिया की नजर
श्रीहरीकोटा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (ISRO) का चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) इतिहास रचने से चंद कदम दूर है। इंतजार हो रहा है चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सूर्योदय का। 23 अगस्त को सूर्य के पहली किरण के साथ ही विक्रम लैंडर (Vikram Lander) को चंद्रमा की धरती पर उतारने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

चंद्रयान-3 की लैंडिंग का होगा सीधा प्रसारण

चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के आप भी साक्षी बन सकते हैं। इसरो ने कहा कि हर भारतीय को गौरवान्वित करने वाले इस घटनाक्रम का सीधा प्रसारण 23 अगस्त 2023 को भारतीय समयानुसार शाम 5ः27 बजे शुरू किया जाएगा। इसरो के वेबसाइट, इसके यूट्यूब चैनल, इसरो के फेसबुक पेज के साथ ही दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर भी प्रसारण होगा।

 

चंद्रमा की दौड़ से बाहर हुआ रूस, अब भारत पर नजर

इससे पहले रविवार को रूस के लूना-25 के क्रैश होने के साथ ही रूस चंद्रमा की दौड़ से बाहर हो गया है। इससे यह संभावना बढ़ गई है कि भारत चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बन लाएगा। लूना-25 को भारत से दो दिन पहले 21 अगस्त को चंद्रमा पर उतरना था।

अभी कहां है चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर

चंद्रमा की अंतिम कक्षा में अभी विक्रम लैंडर घूम रहा है। यही चांद की सतह पर लैंड करेगा। सेफ लैंडिंग के बाद इसमें से रोवर प्रज्ञान निकलेगा, जो चंद्रमा की सतर पर घूमते हुए अध्ययन करेगा और वैज्ञानिकों को डेटा भेजेगा।

 

14 जुलाई को लांचिग के बाद अब तक के सभी पड़ावों को अपेक्षा के अनुरुप पार करते हुए चंद्रयान-3 ने शनिवार रविवार की मध्यरात्रि तकरीबन दो बजे अंतिम डीबूस्टिंग (धीमा करने की प्रक्रिया) पूरी कर ली। अब लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) से युक्त लैंडर माड्यूल चांद की सबसे करीबी कक्षा में पहुंच गया है। चंद्रमा से इसकी दूरी अब केवल 25 किमी है।

चंद्रमा पर उतरकर क्या करेगा चंद्रयान-3

    • चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग का प्रदर्शन करना
    • रोवर को चंद्रमा पर घूमते हुए प्रदर्शित करना
    • चंद्रमा की सतह पर वैज्ञानिक प्रयोगों का संचालन करना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button