Khandwa News: आदिगुरु शंकराचार्य की प्रतिमा का PM मोदी कर सकते हैं लोकार्पण, लोहे की संरचना तैयार

"/>

Khandwa News: आदिगुरु शंकराचार्य की प्रतिमा का PM मोदी कर सकते हैं लोकार्पण, लोहे की संरचना तैयार

खंडवा तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में  आदिगुरु शंकराचार्य की ज्ञानभूमि पर एकात्मता की प्रतिमा (स्टैच्यू आफ वननेस) निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। आधार स्तंभ पर 108 फीट ऊंची बहुधातु की प्रतिमा स्थापित करने के लिए लोहे की संरचना खड़ी करने का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। सोमवार से इस पर आवरण लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा। इसकी शुरुआत शंकराचार्य के चरण से ऊपर के हिस्से से होगी। सबसे अंत में आदिगुरु के मुख की आकृति लगाई जाएगी।

सितंबर के दूसरे पखवाड़े मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं, इसलिए निर्माण कार्य 24 घंटे चल रहा है। तीर्थ नगरी में ओंकार पर्वत पर आदिगुरु शंकराचार्य की प्रतिमा स्थापना मामले में पीएमओ से भी प्रतिदिन की प्रगति की जानकारी ली जा रही है। प्रतिमा स्थापना का काम 31 अगस्त तक पूरा करने के निर्देश अधिकारियों ने इंजीनियरों को दिए हैं।

गौरतलब है कि प्रतिमा के लिए सीमेंट कंक्रीट का करीब 90 फीट ऊंचा आधार स्तंभ बनाया है। इस पर 108 फीट ऊंची प्रतिमा के लिए लोहे की संरचना (फ्रेम) लगाई जा रही है। इस पर चीन में बहुधातु से तैयार शंकराचार्य जी की प्रतिमा का आवरण लगाया जाएगा। चीन के इंजीनियर और एलएंडटी कंपनी के इंजीनियर की 30 लोगों की टीम 24 घंटे प्रतिमा स्थापना के काम में जुटी हुई है। प्रतिमा का मुख दक्षिण दिशा में यानी ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग और नर्मदा की ओर रहेगा। प्रसिद्ध चित्रकार वासुदेव कामत ने 11 साल के शंकराचार्य जी का दुर्लभ चित्र तैयार किया है।

प्रतिमा के शुद्धीकरण के लिए होगा हवन

 

प्रधानमंत्री प्रतिमा अनावरण के साथ ही ओंकारेश्वर प्रकल्प के दूसरे चरण में 700 करोड़ की लागत के संग्रहालय, पार्किंग और सूचना केंद्र आदि कार्यों का भूमिपूजन भी करेंगे। प्रतिमा शुद्धीकरण के लिए ओंकार पर्वत पर 15 से 19 सितंबर तक हवन-पूजन होगा। वैदिक पद्धति से यह कार्य विद्वान और संतों की मौजूदगी में पुरोहित करेंगे।

ओंकारेश्वर में आदिगुरु शंकराचार्य जी प्रतिमा का निर्माण जारी है। सोमवार से लोहे की संरचना पर आवरण लगाने का कार्य शुरू होगा। प्रतिमा के समक्ष 15 से 19 सितंबर तक वैदिक पद्धति से हवन-पूजन होगा। प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम के अनुसार तैयारी की जा रही है।

डा. शैलेंद्र मिश्रा, न्यास ट्रस्टी और सहायक संचालक, संस्कृति विभाग।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button