Grah Gochar in August 2023: अगस्त माह में ये प्रमुख ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, यहां देखें पूरी लिस्ट

Grah Gochar in August 2023 बुध ग्रह 24 अगस्त 2023 की रात्रि 12.52 मिनट पर सिंह राशि में वक्री होंगे।

Grah Gochar in August 2023। हिंदू पंचांग के मुताबिक, सावन की पूर्णिमा तिथि से अगस्त माह शुरू हो चुका है और इस पूरे माह में कई महत्वपूर्ण ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे, जिसका असर आपके जीवन पर हो सकता है। हिंदू ज्योतिष में ग्रहों के राशि परिवर्तन का विशेष महत्व है। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, अगस्त माह में होने वाले ग्रहों के राशि परिवर्तन से इन राशियों का भविष्य प्रभावित हो सकता है।

8 अगस्त, 2023: कर्क राशि में शुक्र वक्री एवं अस्त

शुक्र ग्रह 8 अगस्त 2023 को कर्क राशि में वक्री और अस्त होंगे। ऐसे में शुक्र ग्रह की कमजोर स्थिति के कारण कर्क राशि वाले लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। पार्टनर के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर हो सकता है। आर्थिक दिक्कतों का भी सामना करना पड़ सकता है।

17 अगस्त, 2023: सूर्य का सिंह राशि में गोचर

सूर्यदेव सिंह राशि में 17 अगस्त 2023 की दोपहर 01.23 मिनट पर प्रवेश करेंगे। इससे सिंह, धनु और मकर राशि वालों के जीवन में कई महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इन राशि के जातकों को शिक्षा के क्षेत्र में फायदा हो सकता है।

18 अगस्त, 2023: मंगल का कन्या राशि में गोचर

मंगल ग्रह 18 अगस्त 2023 की दोपहर 3.14 मिनट पर कन्या राशि में गोचर करेंगे। मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन से मेष राशि, मिथुन राशि, कर्क राशि और वृश्चिक राशि वालों को शुभ फल मिलेगा।

18 अगस्त, 2023: शुक्र का कर्क राशि में उदय

शुक्र ग्रह 18 अगस्त 2023 की शाम 07.17 मिनट पर कर्क राशि में उदय होंगे। इसे मीन, कुंभ आदि राशियों को फायदा होगा। जीवन में सुख-सुविधा और ऐशो आराम में वृद्धि होगी।

24 अगस्त, 2023: बुध सिंह राशि में वक्री

बुध ग्रह 24 अगस्त 2023 की रात्रि 12.52 मिनट पर सिंह राशि में वक्री होंगे। बुध ग्रह के वक्री होने से कुछ राशि के जातकों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। मेष, वृश्चिक व सिंह राशि के जातकों को लाभ हो सकता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button