आज मार्गशीर्ष मास का गुरुवार बेहद खास, इन उपायों से बनेंगे धन लाभ के प्रबल योग

इस समय हिंदू धर्म का नौवां महीना मार्गशीर्ष चल रहा है। मार्गशीर्ष मास का गुरुवार व्रत पूरे माह की तुलना में बेहद खास माना गया है। पौराणिक कथा के अनुसार, गीता में श्रीकृष्ण ने मार्गशीर्ष मास को स्वय का स्वरूप बताया है। भगवान श्रीकृष्ण भगवान विष्णु का अवतार है और भगवान श्रीहरि की पूजा मां लक्ष्मी के बिना अधूरी मानी जाती है। इसलिए इस माह के गुरुवार को भगवान विष्णु के साथ महालक्ष्मी पूजन भी किया जाता है। जानें मार्गशीर्ष मास के गुरुवार को किए जाने वाले कुछ अचूक उपाय। मान्यता है कि इन उपायों को करने से जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

1. मान्यता है कि इस मास में मां लक्ष्मी धरती पर अवतरित होती हैं। इस मास में गुरुवार के दिन मां लक्ष्मी उस व्यक्ति के घर में आगमन करती हैं जिसके घर में साफ-सफाई होती है। ऐसे में इस दिन घर की साफ-सफाई जरूर करें।

2. इस दिन अपने मुख्य द्वार और आंगन के अलावा अन्य स्थानों पर रंगोली बनाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। गुरुवार के दिन मां लक्ष्मी के पद चिन्हों को घर के मुख्य द्वार पर लगाना अति शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से धन लाभ होता है।

3. मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए व्यक्ति को मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करनी चाहिए। मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इसके साथ ही भगवान विष्णु को गुड़ व चने का भोग लगाना चाहिए।

4. मार्गशीर्ष मास के गुरुवार के दिन गाय को गुड़, चने की दाल और हल्दी डालकर खिलाने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। इस दिन गाय को तिलक लगाकर उसकी पूजा करने से जीवन की परेशानियां दूर होने की मान्यता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button