Heavy Rain Alert: मुंबई, दिल्ली में आज भी भारी बारिश का अलर्ट, जानिए अपने प्रदेश का मौसम

विदर्भ, मराठवाड़ा, पश्चिम मध्य प्रदेश, दक्षिण गुजरात, पूर्वी राजस्थान, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के आसार हैं।

HighLights

  • मुंबई में गुरुवार को सभी स्कूल-कॉलेज बंद
  • दिल्ली में लगातार बढ़ रहा यमुना का पानी
  • जानिए अगले 24 घंटों की वेदर रिपोर्ट
नई दिल्ली। देश के बड़े हिस्सा में भारी बारिश का दौर जारी है। ताजा खबर यह है कि मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली और मुंबई समेत विभिन्न राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां पढ़िए सम्पूर्ण वेदर रिपोर्ट और देखिए फोटो-वीडियो

मुंबई में स्कूल और कॉलेज बंद, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में रेड अलर्ट

 

मौसम विज्ञान विभाग ने मूसलाधार बारिश के बीच मुंबई, ठाणे, पालघर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस बीच रत्नागिरी में भी रेड अलर्ट घोषित है। यहां बुधवार सुबह तक 24 घंटों में औसत 104 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी।

 

इसी तरह रायगढ़ और सिंधुदुर्ग जिलों के लिए भी भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने मुंबई के सभी स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने का आदेश दिया है।

दिल्ली में जारी रहेगी बारिश

दिल्ली में गुरुवार को मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों के मुताबिक, अगले पांच से छह दिनों में रुक-रुक कर बारिश होने का अनुमान है, लेकिन तीव्रता धीरे-धीरे कम होने की उम्मीद है। बुधवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई, जिससे जलभराव और ट्रैफिक जाम हो गया था।

अगले 24 घंटों के मौसम का पूर्वानुमान

स्कायमेट वेदर की रिपोर्ट के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और कोंकण और गोवा में मध्यम से भारी बारिश संभव है।

 

विदर्भ, मराठवाड़ा, पश्चिम मध्य प्रदेश, दक्षिण गुजरात, पूर्वी राजस्थान, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है।
उत्तर और मध्य राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार के कुछ हिस्सों और शेष उत्तर पूर्व भारत में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button