Disposable Cup Side Effects: डिस्पोजल कप में चाय पीने से शरीर को खतरा, जानें लें इसके नुकसान"/>

Disposable Cup Side Effects: डिस्पोजल कप में चाय पीने से शरीर को खतरा, जानें लें इसके नुकसान

हम दिन में कभी न कभी तो प्लास्टिक या पेपर के डिस्पोजल में चाय, कॉफी या गर्म पानी पी ही लेते हैं। यह हमारे लिए आम बात है, क्योंकि यह हर जगह उपयोग किया जाता है। यह शादी, चाय की टपरी, इन सभी जगह उपयोग होता ही है।

हेल्थ डेस्क, नई दिल्ली। हम दिन में कभी न कभी तो प्लास्टिक या पेपर के डिस्पोजल में चाय, कॉफी या गर्म पानी पी ही लेते हैं। यह हमारे लिए आम बात है, क्योंकि यह हर जगह उपयोग किया जाता है। यह शादी, चाय की टपरी, इन सभी जगह उपयोग होता ही है। यह काफी आसानी से मिल जाता है, इसलिए हर कोई इनका उपयोग करना पसंद करता है। लेकिन क्या आपने कभी भी इस बारे में सोचा कि इससे आपके शरीर को कितना नुकसान हो सकता है। इस बारे में जानते हैं हेल्थ एक्सपर्ट डॉ तारिक आजाद से।

 

डिस्पोजेबल कप में चाय पीने के नुकसान

 

प्लास्टिक में मेट्रोसेमिन और बिस्फीनॉल नाम के दो खतरनाक केमिकल्स होते हैं। हम जब भी चाय या कॉफी प्लास्टिक के कप में पीते हैं तो इसके माइक्रोप्लास्टिक के कण इसमें घुलने शुरू हो जाते हैं। हम जान भी नहीं पाते और यह हमारे शरीर के अंदर चले जाते हैं। हम प्लास्टिक को बिना कुछ सोचे समझे खा लेते हैं। यह कण शरीर में जाकर आंत से चिपक जाते हैं, जिससे पाचन तंत्र कमजोर हो सकता है। हम डायरिया जैसी बीमारी से पीड़ित हो सकते हैं। हमारी किडनी पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। आप इस बात का विशेष ध्यान रखें कि गर्भवती महिला को भूल कर भी प्लास्टिक के डिस्पोजल में चाय या कॉफी न दें। यह बच्चे के लिए खतरनाक हो सकता है।

 

प्लास्टिक के खतरों को कम करने के लिए बाजार में पेपर कप आया। लोगों को राहत महसूस हुई और उन्होंने इसका इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। अब आप यह जानकर हैरान होंगे कि पेपर कप और प्लास्टिक कम के बीच में कोई अंतर नहीं है, क्योंकि पेपर कप प्लास्टिक से ही बनता है। पेपर कप को बनाने के लिए हाइड्रोफोबिक फिल्म की एक लेयर चढ़ती है। यह प्लास्टिक से ही बनती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button