जागरण न्यू मीडिया ने नेतृत्व को किया मजबूत, गौरव अरोड़ा COO और दिव्या सिंह CRO के पद पर नियुक्त

जागरण न्यू मीडिया ने कंपनी के संचालन और विकास के लिए बदलाव किए हैं। कंपनी ने प्रमुख नेतृत्व नियुक्तियों की घोषणा की। कंपनी के विकास में अनुकरणीय योगदान देने वाले गौरव अरोड़ा को मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) की भूमिका दी गई है। बता दें गौरव छह साल से अधिक समय से जागरण के साथ जुड़े हुए हैं। वहीं, दिव्या सिंह मुख्य राजस्व अधिकारी (CRO) बनीं और अपने साथ प्रिंट, रेडियो, प्रसारण और डिजिटल मीडिया उद्योगों में व्यापक अनुभव लेकर आई हैं।

गौरव अरोड़ा अपनी नई भूमिका में ब्रांड के लिए रणनीतियां, उत्पाद राजस्व को बढ़ाने, संबद्ध बिक्री, प्रोडक्शन और कंपनी को सही तरीके से चलाने का काम करेंगे। साथ ही राजस्व कार्यों में सहयोग देते रहेंगे।

दिव्या सिंह अनुभवी उद्योग विशेषज्ञ हैं। उनके पास राजस्व वृद्धि और नई नीतियों को बनाने का अनुभव है। जागरण न्यू मीडियो में दिव्या कंपनी के राजस्व संचालन, विज्ञापन बिक्री और व्यवसाय विकास पहल की देखरेख की जिम्मेदारी संभालेंगी। दो दशकों से अधिक समय तक विभिन्न संगठनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के बाद उन्हें राजस्व और बिक्री नेटवर्क की गहरी समझ है।

जागरण न्यू मीडिया के सीईओ भरत गुप्ता ने कहा कि गौरव अरोड़ा ने कंपनी के संचालन और टारगेट को प्राप्त करने के लिए बहुत अच्छा मार्गदर्शन किया। गौरव अच्छ और सच्चे इंसान है। उनका शांत व्यवहार कंपनी के लिए मददगार साबित हुआ है। मैं उनकी कामयाबी को लेकर उत्सुक हूं। वहीं, हम दिव्या सिंह का सीआरओ के रूप में स्वागत करते हुए खुश हैं। वह अपने उद्योग ज्ञान का लाभ उठाते हुए राजस्व को अनुकूलित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

गौरव अरोड़ा कहते हैं कि मुझ पर किए गए भरोसे से मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। इस नई भूमिका निभाने के लिए काफी उत्साहित हूं। सीओओ के रूप में, मैं कंपनी का विस्तार और निरंतर सफलता दिलाने की कोशिश करूंगा। मुझे जागरण न्यू मीडिया की नवनियुक्त सीआरओ दिव्या सिंह को कमान सौंपते हुए खुशी हो रही है। उनकी क्रॉस-फंक्शनल विशेषज्ञता हमें दीर्घकालिक रूप से हमारे संगठन को स्थायी विकास की ओर ले जाने में सहायता करेगी।

जागरण न्यू मीडिया के बारे में

जागरण न्यू मीडिया, जागरण प्रकाशन लिमिटेड की डिजिटल ब्रांच है। यह भारत की अग्रिम पंक्ति की मीडिया और कम्युनिकेशन ग्रुप है। इसका कारोबार प्रिंट, ओओएच, एक्टिवेशन, रेडियो और डिजिटल के क्षेत्र में फैला है। जागरण न्यू मीडिया की पहुंच 84 मिलियन से अधिक उपयोगकर्ताओं (कॉमस्कोर एमएमएक्स मल्टी-प्लेटफॉर्म – टॉप 10 समाचार/सूचना प्रकाशन, मार्च 2023-अप्रैल 2023) तक है।

अगर इन दोनों आंकड़ों को मिलाकर देखा जाए, तो यह भारत के शीर्ष 8 न्यूज और सूचना प्रकाशित करने वाले समूहों में एक बन जाता है। यह कंपनी हर दिन 7,000 स्टोरी और 40 वीडियो पब्लिश करती है।

जेएनएम, मीडिया और पब्लिशिंग कैटेगरी में हर तरह के कॉन्टेंट को रीयल-टाइम में प्रकाशित करने के मामले में अगली पंक्ति में शामिल है। न्यूज और राजनीति से जुड़ा कॉन्टेंट इस समूह का मुख्य फोकस है। इसके अलावा, एजुकेशन, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़े कॉन्टेंट का भी महत्वपूर्ण योगदानकर्ता है।

कंपनी के पास समाचार और राजनीति को कवर करने वाली समर्पित वेबसाइटें हैं जिनमें www.jagran.com, www.naidunia.com, www.inextlive.com, www.punjabijagran.com, www.gujaratijagran.com और english.jagran.com शामिल हैं।

एक प्रमुख स्वास्थ्य वेबसाइट www.onlymyhealth.com, 3 भाषाओं में महिला फोकस पोर्टल www.herzindagi.com, और शिक्षा के लिए एक केंद्रित वेबसाइट www.jagranjosh.com। 12 भाषाओं में एक अग्रणी तथ्य-जाँच वेबसाइट www.vishvasnews.com और एक गेमिंग वर्टिकल www.jagranplay.com भी इस पेशकश में योगदान करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button