माधुरी दीक्षित के पति ने तम्मा-तम्मा पर किया ऐसा डांस, वरुण धवन भी फेल

मुंबई. माधुरी दीक्षित बेहतरीन डांसर हैं, इसमें कोई शक नहीं। उनको हमने कई गानों में डांस करते देखा और सीखा है। अब उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्हें पति श्रीराम नेने तम्मा-तम्मा पर डांस करते दिख रहे हैं। फैन्स को उनका ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है। वैसे माधुरी दीक्षित के पति कुकिंग में भी माहिर हैं। लॉकडाउन के वक्त माधुरी दीक्षित ने कई ऐसे वीडियो शेयर किए थे जिनमें श्रीराम न सिर्फ किचन में थे बल्कि खाना बनाते भी दिखे थे। बता दें कि ये वीडियो श्रीराम की बर्थडे पार्टी का है। फरवरी में इस पार्टी के और भी क्लिप्स वायरल हुए थे।

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने कई सुपरहिट गानों पर जबरदस्त डांस किया है। तम्मा-तम्मा लोगो इनमें से एक है। यह गाना फिल्म थानेदार का है। इसका रीमेक फिल्म बदरी की दुल्हनिया में लिया गया था। माधुरी दीक्षित का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपने पति के साथ तम्मा-तम्मा गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। क्लिप माधुरी के पति श्रीराम नेने की बर्थडे पार्टी की है। जो कि फरवरी में थी। इस पार्टी में उन्होंने संजय कपूर साथ अंखियां मिलाऊं गाने पर भी डांस किया था।

माधुरी ने गुपचुप की थी शादी

माधुरी दीक्षित ने श्रीराम नेने से 17 अक्टूबर 1999 को शादी की थी। माधुरी मिसेज नेने बनने के बाद यूएस शिफ्ट हो गई थीं। उनके पति हार्ट सर्जन हैं। माधुरी की शादी के पहले किसी को खबर नहीं लगी थी। शादी के एक दिन बाद मीडिया में यह खबर आई थी। माधुरी ने करियर से कुछ दिन का ब्रेक लिया था। इसके बाद वह फिर से मुंबई वापस आ गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button