Heavy Rain Red Alert: हिमाचल में अगले 24 घंटे भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी, दिल्ली में यमुना पुल पर ट्रेनों की आवाजाही रोकी

Weather Latest Updates LIVE: उत्तर भारत के बड़े हिस्से में भारी बारिश और बाढ़ के हालात बने हुए हैं। सबसे ज्यादा तबाही के फोटो-वीडियो हिमाचल प्रदेश से सामने आए हैं। यहां कई पुल बह गए हैं और सड़कें तबाह हो गई हैं। अभी भी खतरा बना हुआ है।
इसी तरह उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश जारी है, जिससे जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है।

Himachal Pradesh Flood 2023 LIVE Updates

हिमाचल प्रदेश में अगले 24 घंटों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद से प्रशासन अलर्ट पर है। अगले 24 घंटों के लिए सोलन, शिमला, सिरमौर, कुल्लू, मंडी, किन्नौर और लाहौल में बहुत भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा, ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा और चंबा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने सोमवार को कहा, अगले 24 घंटों के लिए मंडी, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के लिए अचानक बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है।

Delhi Rains 2023 LIVE Updates

दिल्ली में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा खबर यह है कि हथिनी कुंड से पानी छोड़े जाने के बाद खतरा और बढ़ गया है। यहां यमुना ब्रिज के ऊपर से ट्रेनों की आवाजाही बंद कर दी गई है।

Uttarakhand Weather Update

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुताबिक, हर साल मानसून के दौरान हमें प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ता है। इस मौसम के आते ही हम अलर्ट मोड पर आ जाते हैं…हमने सभी चारधाम यात्रा तीर्थयात्रियों से सतर्क रहने और इसके बाद ही अपनी यात्रा शुरू करने का अनुरोध किया है। मौसम को ध्यान में रखते हुए कांवर यात्रा भी चल रही है। कई स्थानों पर बारिश हो रही है और प्रशासन इस पर नजर रख रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button