एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा

सावन के पहले दिन LPG के उपभोक्ताओं को झटका लगा है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कामर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 7 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की है। न्यूज एजेंसी एएनआई  की खबर के मुताबिक घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की खुदरा मूल्य ₹1,773 से बढ़कर ₹1,780 प्रति सिलेंडर हो गई है। हालांकि, इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर अभी नए रेट अपडेट नहीं हुआ हैं। एक जुलाई 2023 को सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ था।

एलपीजी गैस की कीमत (Rs./19 kg cylinder)    
महीना    दिल्ली
4 जुलाई 2023 1780
1 जून 2023    1773
1 मई 2023    1856.5
1 अप्रैल 2023    2028
1 मार्च 2023    2119.5
1-फरवरी-2023    1769
1 जनवरी 2023    1769
1 नवंबर 2022    1744
1  अक्टूबर 2022    1859.5
1 सितंबर 2022    1885
1 अगस्त    1976.5
6 जुलाई 2022    2012.5
1 जुलाई 2022    2021

अगर 14 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की बात करें तो 6 जुलाई 2022 के बाद एक मार्च 2023 को इसके रेट में बदलाव किया गया। पेट्रोलियम कंपनियों ने राहत देने के बजाय घरेलू सिलेंडर 50 रुपये महंगा करके 1053 से 1103 पर पहुंच दिया।

आज इस रेट पर बिक रहे घरेलू सिलेंडर

  • लेह    1340
  • आईजोल    1260
  • भोपाल    1108.5
  • जयपुर    1106.5
  • बेंगलुरू    1105.5
  • दिल्ली    1103
  • मुंबई    1102.5
  • श्रीनगर    1219
  • पटना    1201
  • कन्या कुमारी    1187
  • अंडमान    1179
  • रांची    1160.5
  • देहरादून    1122
  • चेन्नई    1118.5
  • आगरा    1115.5
  • चंडीगढ़    1112.5
  • विशाखापट्टनम    1111
  • अहमदाबाद    1110
  • शिमला    1147.5
  • डिब्रूगढ़    1145
  • लखनऊ    1140.5
  • उदयपुर    1134.5
  • इंदौर    1131
  • कोलकाता    1129

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button