सोना और चांदी के भाव में गिरावट

सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के ताजा रेट 29 अप्रैल 2023 को जारी किए गए हैं। शुक्रवार की कीमत में गिरावट के बाद शनिवार को लोगों को सोने और चांदी की कीमतों में राहत मिली। यानी सोना-चांदी के रेट नीचे आ गए हैं।

सोना 200 से ज्यादा सस्ता हो गया है, जबकि चांदी 300 रुपये टूट गई है। ऐसे में अगर आपने आज बाजार से सोना-चांदी खरीदने का मन बना लिया है तो दिन अच्छा है, क्योंकि दोनों कीमती गहनों की कीमतों में गिरावट आई है। इसके अलावा आप बाजार जाने से पहले सोने और चांदी के भाव के बारे में जानकारी ले सकते हैं।

सर्राफा बाजार के अनुसार शनिवार को 24 कैरेट सोने का भाव 220 रुपये की गिरावट के साथ 60,970 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. वहीं, 22 कैरेट सोना 200 रुपये सस्ता होकर 55,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। इससे पहले शहर में सोने का भाव स्थिर था और 24 कैरेट सोना 61,190 रुपये और 22 कैरेट सोना 56,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था.

चांदी 300 रुपए सस्ती हुई– Gold Silver Price Today

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट आई है।

शनिवार को शहर में चांदी की कीमत सोने की तुलना में अधिक गिर गई।

चांदी 300 रुपए प्रति किलो टूट गई है।

इसके बाद चांदी 76,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।

इससे पहले शुक्रवार को शहर में चांदी के भाव स्थिर थे और 76,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर टिके थे।

मिस्ड कॉल से जानिए सोने का रेट

इसके अलावा ग्राहक फोन के जरिए भी सोने की कीमत जान सकते हैं।

22 कैरेट और 11 कैरेट सोने की कीमत जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल देनी होगी।

जैसे ही यह दिया जाएगा, कीमत कुछ ही समय में एसएमएस के जरिए पता चल जाएगी।

वहीं आप चाहें तो कीमती गहनों की कीमत www.ibja.co या ibjarates.com पर पता कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button