प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस का ‘बाबू-शोना’ वाला प्यार, लाइव वीडियो में दिखी क्यूट कैमिस्ट्री

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एंटरटेनमेंट जगत के सबसे पॉपुलर सेलेब्रिटी कपल्स में गिने जाते हैं। यह जोड़ी आए दिन कपल गोल्स अचीव करती रहती है जिसके वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल होते हैं। अब इसी क्रम में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का नया वीडियो सामने आया है जिसमें PC अपने पति निक जोनस को ‘बाबू’ कहकर संबोधित कर रही हैं।

प्रियंका ने सुधारी निक की गलती
यह जोड़ी Rob’s Backstage Popcorn में इंडियन स्टाइल में पॉपकॉर्न बनाती नजर आई। इस दौरान उन्होंने भारतीय मसालों का इस्तेमाल किया और निक जोनस ने टर्मरिक (हल्दी) के उच्चारण में एक गलती कर दी। इस पर प्रियंका चोपड़ा ने बिना देर किए निक को बताया कि बाबू ये ‘ट्यूमेरिक’ नहीं ‘टर्मरिक’ होता है, बीच में एक आर भी आता है।

एज गैप को लेकर होते रहे हैं ट्रोल
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा का ये वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल है। फैंस दोनों की कैमिस्ट्री को चैरिश करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की लव मैरिज हुई थी। दोनों की उम्र में तकरीबन 10 साल का फर्क है। दोनों को उम्र के इस फासले के लिए काफी ज्यादा ट्रोल भी किया गया।

अब हॉलीवुड पर प्रिंयका का निशाना
वर्क फ्रंट की बात करें तो अब प्रियंका चोपड़ा अपना ज्यादातर वक्त भारत से बाहर ही बिताती हैं। उनका मुख्य फोकस हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स करना है। हालांकि बीच-बीच में वह अपने भारतीय फैंस के लिए भी कुछ प्रोजेक्ट करती रहती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button