सीबीएसई 12वीं हिंदी का पेपर देख छात्रों के खिले चेहरे, जानें क्या कहा

लखनऊ. सीबीएसई की 12 वीं के हिन्दी प्रश्न पत्र में स्वच्छता भारत मिशन से जुड़े 10 प्रश्न पूछे गए। परीक्षा केन्द्रों से परीक्षा देकर बाहर निकले बच्चों ने बताया कि प्रश्न पत्र में पूछे गए प्रश्न आसान थे। हल करने में कोई दिक्कत नहीं हुई। 80 अंक के प्रश्न पत्र में कुल 13 प्रश्न थे। 12 वीं के बचों ने सोमवार को परीक्षा दी थी।

बच्चे बोले
केन्द्रीय विद्यालय कैंट से परीक्षा देकर बाहर निकले 12 वीं के छात्र ने बताया कि प्रश्न पत्र में शुरू के 10 प्रश्न एक-एक नम्बर के पूछे गए थे। महात्मा गांधी के साथ ही स्वच्छता भारत मिशन से जुड़ा गद्यांश आया था। जिसमें से 10 प्रश्न करने थे। यह सभी प्रश्न आसान थे- अनुभव सिंह

अन्तरराष्ट्रीय जगत में भारत का बढ़ता कद निबंध लिखना था। यह बड़ा रोचक प्रश्न था। इसे लिखने में कोई दिक्कत नहीं हुई-अनुराग सिंह

प्रश्न पत्र का दूसरा प्रश्न वाक्यांश से जुड़ा था। इसमें भी 10 प्रश्न एक-एक अंक के पूछे गए। प्रश्न आसान होने की वजह से सवाल के जवाब में समय नहीं लगा। तय समय में पेपर हो गया-सत्यम मिश्रा

तीसरा प्रश्न हिन्दी व्याकरण से जुड़ा था। यह प्रश्न एक-एक अंक के थे। पाठ्यक्रम से जुड़े प्रश्न पूछे गए। सभी प्रश्न आसान होने के साथ ही पढ़े हुए थे- देवांश शुक्ला

गद्यांश, हिन्दी व्याकरण के प्रश्न हल भी अन्य प्रश्नों की तरह आसान थे। पूरा प्रश्न पत्र निर्धारित समय में हल हो गया-शोभित मिश्रा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button