बलौदाबाजार जिले में एक हेड मास्टर की डंडे से पीट-पीटकर हत्या

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक हेड मास्टर की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। पूरा मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा है। जिसके चलते एक बदमाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर पूरी वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने टीचर का गला भी घोंट दिया था। इसके बाद उसकी लाश को गड्ढे में दफन कर दिया। हेड मास्टर पिछले 4 दिन से लापता था। मामला कसडोल थाना क्षेत्र का है।

खम्हरिया निवासी शांतिलाल पाटले(45) करदा के प्राथमिक शाला में हेड मास्टर थे। वह गांव में अपनी पत्नी सविता पाटले और 2 बच्चों के साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि शांतिलाल 28 दिसंबर की सुबह 11 बजे के आस-पास से लापता थे। उनका कुछ पता नहीं चल रहा था।

अपनी बच्ची के साथ हेडमास्टर।

शांतिलाल की पत्नी ने पुलिस से बताया कि वह सुबह निकले थे। मगर इसके बाद से उनका कुछ पता नहीं चला। फोन लगाने पर भी बंद आ रहा है। आस-पास के लोगों से भी बात कर ली। मगर उनके संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली रही है। इस पर पुलिस ने हेड मास्टर के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की थी।

रोड किनारे दफन की गई थी लाश।

रोड किनारे दफन की गई थी लाश।

पुलिस इस केस में जांच कर रही थी। तभी पुलिस को पता चला कि हेड मास्टर आखिरी बार कसडोल निवासी संजय श्रीवास्तव व श्रीजन श्रीवास्तव के साथ देखा गया था। इसके बाद से ही वह लापता है। इस पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की, लेकिन उन्होंने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। बार-बार यहां-वहां की बातें करते रहे।

लाश आधी सड़ चुकी थी।

लाश आधी सड़ चुकी थी।

उधर, पुलिस को इन्हीं आरोपियों पर शक,था, क्योंकि संजय श्रीवास्तव आदतन बदमाश है। वो कई बार जेल जा चुका है। पुलिस की पूछताछ जारी रही और जब सख्ती से पूछताछ की गई, तब आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी संजय ने बताया कि मैं कई बार जेल जा चुका था। इस पर शांतिलाल मुझसे कहा करता था कि तुम ऐसा क्यों करते हो, क्यों जेल जाते हो। हमारे बीच गाली-गलौज तक हो चुकी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button