आयुर्वेद: सर्दियों में इम्यूनिटी बूस्ट करती हैं ये चीजें, कोरोना के BF.7 से बचाव के लिए जरूर खाएं

ओमिक्रॉन का सबवेरिएंट BF.7 चीन में कहर बरपा रहा है और भारत सहित कई देशों में इसके प्रति एडवायजरी जारी कर दी गई हैं। गुजरात और ओडिशा जैसे राज्यों में अब तक सबवैरिएंट के 4 मामले पाए गए हैं और चीन में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं, इस नए कोविड डर से निपटने की तैयारी अब जोरों पर चल रही है। इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग होने पर इस संक्रमण से बचा सकता है।

आयुर्वेद के अनुसार हमारा शरीर संक्रमणों का सामना तभी कर सकता है जब हमारे शरीर के उत्तकों की सभी सात परतें (रस, ममसा, रक्त, मेधा, मज्ज, अस्थि और शुक्र) मजबूत हों। जब सात परतें एक साथ काम कर रही होंगी तो हमारे इम्यून सिस्टम को बूस्ट मिलेगा। यहां कुछ चीजो के बारे में जानिए जो इम्यूनिटी को तेजी से बूस्ट करते हैं।

इन चीजों को खाकर बूस्ट करे इम्यूनिटी

मोरिंगा

मोरिंगा एक जड़ी बूटी है जो कई हेल्थ परेशानियों को दूर करने में मदद कर सकती है। कोरोना महामारी के दौरान, इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए यह बहतरीन जड़ी-बूटी है। मोरिंगा में विटामिन सी की मात्रा संतरे से अधिक होती है। विटामिन सी प्रमुख पोषक तत्वों में से एक है जिसकी हमारे शरीर को एक मजबूत इम्यून के लिए जरूरत होती है।


तुलसी

तुलसी एक और चमत्कारी जड़ी बूटी है जिसे आयुर्वेद द्वारा बहुत पसंद किया जाता है। अपने फाइटोकेमिकल्स और एंटीऑक्सिडेंट्स के कारण, यह कीटाणुओं, वायरस और बैक्टीरिया को आपके शरीर में एंटर करने से रोकती है। सुबह उठते ही सबसे पहले कुछ पत्तियों को पानी के साथ निगल सकते हैं। 


अश्वगंधा

अश्वगंधा एक एडाप्टोजेन है, जिसका अर्थ है कि यह तनाव के लेवल को कम कर सकता है। तनाव आपकी प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को कम करता है और शरीर को वायरल संक्रमणों के प्रति संवेदनशील बनाता है। ये कोरोना वायरस संक्रमण के जोखिम को कम करने में मदद करता है।

अदरक

अदरक फ्लू और सामान्य सर्दी के लिए एक सदियों पुराना उपाय रहा है। इसमें जिंजरोल होता है, जो एक एंटीऑक्सिडेंट जो हमारी इम्यून सिस्टम को शक्ति प्रदान कर सकता है और वायरस को मार सकता है। अदरक श्वसन पथ के संक्रमण को रोकने में विशेष रूप से अच्छा है।


काला जीरा

काले जीरे का अर्क आपको कई तरह के वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रखने में मदद कर सकता है। काला जीरा और तेल दोनों ही एंटीऑक्सिडेंट के रूप में काम करते हैं और आपकी इम्यूनिटी को कमजोर करने वाले फ्री रेडिकल्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं।

इन बातों का भी रखें ख्याल

विशेषज्ञों का कहना है कि लोगों को फेस मास्क को वापस अपने जीवन में लाना चाहिए, सामाजिक दूरी बनाए रखनी चाहिए, अपने हाथों को नियमित अंतराल पर साबुन और पानी से अच्छी तरह धोना चाहिए, इसी के साथ अगर जरूरी हो तो बूस्टर की खुराक लेनी चाहिए। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button