जनवरी में मंगल ग्रह की सीधी चाल इन राशि को पहुंचाएगी बंपर लाभ, जानें क्या आपकी राशि भी है

ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को साहस व पराक्रम का कारक माना गया है। जन्मकुंडली में मंगल ग्रह की शुभ स्थिति जातक को उच्च पद पर आसीन कराती है। अगर कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति अशुभ हो तो यह जातक को अहंकारी व गुस्सैल बना देती है। साल 2023 में मंगल ग्रह की चाल में परिवर्तन होने जा रहा है। मंगल अभी वृषभ राशि में वक्री गति से चल रहे हैं। 13 जनवरी 2023 से मंगल वृषभ राशि में मार्गी हो जाएंगे। मंगल ग्रह की चाल में परिवर्तन का कुछ राशियों पर अति शुभ प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए मार्गी मंगल लाभकारी साबित होंगे। इस दौरान आपको धन लाभ हो सकता है। अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। आय में वृद्धि के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। करियर में लाभ होगा।

सिंह राशि– मंगल ग्रह की मार्गी चाल सिंह राशि वालों के जीवन में शुभ समाचार ला सकती है। इस अवधि में आपको करियर में सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। नौकरी व व्यापार में प्रगति मिलेगी। तरक्की के योग बनेंगे। नई नौकरी का ऑफर आ सकता है। कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए मंगल ग्रह की सीधी चाल शुभ साबित होगी। इस अवधि में आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। अटके काम पूरे होंगे। जिस चीज की आवश्यकता होगी, उसकी उपलब्धता होगी।  विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button