जारी होने वाला हरियाणा सीईटी का रिजल्ट, जान लें क्वालिफाइंग मार्क्स

नई दिल्ली. एनटीए बहुत जल्द हरियाणा सीईटी का रिजल्ट जारी करने वाला है। रिजल्ट से पहली इसी सप्ताह आंसर-की जारी हो सकती है। परीक्षार्थी रिजल्ट और आंसर की एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।  आंसर-की जारी होने के बाद परीक्षार्थियों से ऑब्जेक्शन मांगे जाएंगे। 5 और 6 नवंबर को हुई हरियाणा सीईटी परीक्षा में करीब साढ़े 7  लाख युवा बैठे थे। इस भर्ती परीक्षा के लिए राज्य के करीब 11.35 लाख युवाओं ने आवेदन किया था। सीईटी का परिणाम आने के बाद ग्रुप सी के 28 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 

क्या हैं न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स
हरियाणा सीईटी में पास होने के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स तय किए गए हैं। जनरल वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 50 फीसदी और अन्य वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 40 फीसदी मार्क्स लाने ही होंगे। 

ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए सीईटी फरवरी में 
हरियाणा सरकार में ग्रुप डी स्तर के पदों पर भर्ती के लिए सीईटी फरवरी में हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके जरिए 22 हजार पदों पर भर्ती हो सकती है। ग्रुप डी में सीईटी स्कोर से बनी मेरिट के आधार पर भर्ती होगी। 

सीईटी परीक्षा में प्रश्न के उत्तर में चार विकल्पों के अलावा पांचवा विकल्प भी जोड़ा गया था। इस पांचवें विकल्प में नॉट-अटेम्पडेटेड लिखा था। उत्तर के चार विकल्प नहीं भरने पर पांचवा विकल्प भरना था। सीईटी में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। जिन अभ्यर्थियों ने 5वें विकल्प को भी नहीं भरा होगा तो  छोड़े गए प्रत्येक प्रश्न के लिए 0.95 नंबर काटे जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button