इन नाम के लोगों का संघर्षों से भरा होता है जीवन

नई दिल्ली. वैदिक ज्योतिष अनुसार नाम के पहले अक्षर से किसी भी व्यक्ति की राशि का पता लगाया जा सकता है। लेकिन कुछ लोग नाम बिना राशि के भी रख लेते हैं तो उनके नाम से उनकी सटीक राशि नहीं पता लगाई जा सकती। ज्योतिष की मानें तो राशि अनुसार रखे गए नाम अधिक प्रभावी होते हैं। आज यहां हम बात करेंगे कुछ ऐसे अक्षरों के बारे में जिनसें शुरू होने वाले नाम के लोग अत्याधिक मेहनती होते हैं। इन्हें सफलता पाने के लिए तमाम संघर्ष करने पड़ते हैं। लेकिन ये कभी हार नहीं मानते और मंजिल तक पहुंचकर ही दम लेते हैं।

A अक्षर से शुरू होने वाले नाम: जिन लोगों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो किस्मत के धनी माने जाते हैं। इनका जीवन संघर्षों से भरा रहता है। इनके सफलता प्राप्त करने के मार्ग में कई बाधाएं आती हैं लेकिन ये हार नहीं मानते। ये हर परिस्थिति में तुरंत ही ढल जाते हैं। निरंतर प्रयास की बदौलत ये लोग हर हाल में मुकाम पर पहुंच ही जाते हैं। इन लोगों का व्यक्तित्व आकर्षक होता है और ये सामने वाले पर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहते हैं। सरकारी नौकरी या आधिकारिक पदों पर अधिकतर A अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लोग ही मिलेंगे।

L अक्षर से शुरू होने वाले नाम: इस नाम के लोग की की ख़्वाहिशें बहुत हाई-फाई नहीं होती हैं। ये लोग कल्पनाओं में खोए रहते हैं। कहते हैं इन पर माँ लक्ष्मी की कृपा होती है। कार्यस्थल पर ये लोग काफी कामयाबी हासिल करते हैं। इनका काम इन्हें अलग पहचान दिलाता है। ये दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। ये लोग ख़ुद में मस्त रहते हैं। ये हर समस्या का समाधान खुद ही खोज लेते हैं। ये लाइफ में आने वाली चुनौतियों से घबराते नहीं हैं। बल्कि उनका डटकर सामना करते हुए निरंतर आगे बढ़ते रहते हैं।

D अक्षर से शुरू होने वाले नाम: जिन लोगों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो बहुत मनमौजी होते हैं। इनका बौद्धिक स्तर काफी उच्च होता है। ये देखने में आकर्षक और दिल के साफ होते हैं। अगर ये कोई काम करने का मन बना लेते हैं तो उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। इन्हें सफलता कड़ी मेहनत के बाद मिलती है। इनके रास्ते में तमाम बाधाएं आती हैं लेकिन ये उससे निराश नहीं होते। बल्कि निरंतर प्रयास जारी रखते हैं और सफलता पाकर ही दम लेते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button