World Tourism Day 2024: जन्नत से कम नहीं है राजस्थान की 5 जगह, एक बार गए, तो वहीं रह जाने का करेगा मन

विश्व पर्यटन दिवस (World Tourism Day 2024) टूरिज्म को बढ़ावा देने और इसके महत्व के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। अगर आप घूमने-फिरने का शौक रखते हैं और हाल ही में कहीं ट्रिप पर जाने की सोच रहे हैं तो राजस्थान आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। राजस्थान में 5 ऐसी जगहें जहां आपको अपने जीवन में एक बार तो जरूर जाना चाहिए।

HIGHLIGHTS

  1. हर साल 28 सितंबर को World Tourism Day मनाया जाता है।
  2. इस दिन पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाता है।
  3. राजस्थान की 5 जगहों पर आपको एक बार जरूर घूमने जाना चाहिए।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हर साल 27 सितंबर को वर्ल्ड टूरिज्म डे (World Tourism Day 2024) मनाया जाता है। इस दिन पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाता है। टूरिज्म अर्थव्यवस्था को आगे ले जाने के साथ-साथ लोगों को अलग-अलग संस्कृति का अनुभव करने में भी मदद करता है। इसी मौके पर आज हम आपको राजस्थान की ऐसी कुछ जगहों (Rajasthan Famous Tourist Places) के बारे में बताने वाले हैं, जहां (Rajasthan Destination) आपको एक बार जरूर घूमने जाना चाहिए।

माउंट आबू- पहाड़ों की रानी

राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन, माउंट आबू, गर्मियों में ठंडक का अहसास कराता है। इस मौसम में यहां जाना बिल्कुल परफेक्ट रहेगा। दिलवाड़ा मंदिर और नक्की झील यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। आपको बता दें कि नक्की झील भारत की पहली कृत्रिम झील है और दिलवाड़ा मंदिर श्वेतांबर जैन मंदिरों का समूह है, जिन्हें 11वीं से 13वीं शताब्दी के बीच बनवाया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button