Shani Gochar 2024: अक्टूबर में होंगे 7 बड़े राशि परिवर्तन… शनि और मंगल ग्रह भी बदलेंगे चाल, राशियों पर होगा असर

हर माह ग्रहों का राशि परिवर्तन होता है। अक्टूबर माह भी सात राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan Oct 2024) होने जा रहा हैं, लेकिन आसर हर राशि वालों पर पड़ेगा। इंदौर के ज्योतिषाचार्य पं. हर्षित मोहन शुक्ला से जानिए कब-कब होगा राशि परिवर्तन और किन राशि वालों पर क्या असर होगा।

HIGHLIGHTS

  1. शनि ग्रह का राशि परिवर्तन 03 अक्टूबर को
  2. 09 अक्टूबर को मिथुन राशि में वक्री होंगे गुरु
  3. 17 अक्टूबर को सूर्य देव करेंगे तुला में गोचर

धर्म डेस्क, इंदौर (Shani Transit 2024)। ज्योतिष विज्ञान में हर राशि परिवर्तन पर पैनी नजर रखी जाती है, क्योंकि इसका असर हर राशि पर होता है। कुछ जातकों को फायदा होता है तो कुछ को सजग रहने की जरूरत होती है।

अक्टूबर में होने वाले ग्रहों के राशि परिवर्तन के बारे में इंदौर के ज्योतिषाचार्य पं. हर्षित मोहन शुक्ला ने बताया कि न्याय के देवता शनि का राशि परिवर्तन 03 अक्टूबर को होगा। उस दिन दोपहर 12 बजकर 13 मिनट पर शनि शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।

इस राशि परिवर्तन से कुंभ राशि के जातकों को लाभ होगा। जो लोग उच्च शिक्षा में प्रयास कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिलेगी। शनि देव इस स्थिति में 27 दिसंबर की प्रातः तक रहेंगे। फिर वापस पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में चले जाएंगे।

9 अक्टूबर को मिथुन में वक्री होंगे गुरु

naidunia_image

09 अक्टूबर को गुरु गृह मिथुन राशि में वक्री होने जा रहे हैं। यह राशि परिवर्तन प्रातः 09 बजकर 55 मिनट होगा। इस गोचर का विपरित असर मेष, मिथुन, सिंह, धनु राशि वालों पर पड़ सकता है।

इस अवधि में ये लोग नकारात्मक ऊर्जा से ग्रसित हो सकते हैं। साथ ही इस समय में गलत निर्णय ले सकते हैं जिससे भविष्य में हानि होगी। शनि देव को प्रसन्न करने के उपाय करें।

10 अक्टूबर को बुध का तुला राशि में गोचर

दिनांक 10 अक्टूबर को बुध ग्रह तुला राशि में प्रवेश करेंगे। यह राशि परिवर्तन सुबह 11 बजकर 13 मिनट पर होगा। इससे तुला राशि वालों को लाभ होगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। बिजनेस में उठाया गया हर कदम सफल होगा।

13 अक्टूबर को शुक्र का वृश्चिक राशि में गोचर

13 अक्टूबर को शुक्र ग्रह वृश्चिक राशि में गोचर करने जा रहे हैं। यह राशि परिवर्तन प्रातः 06 बजकर 13 मिनट पर होगा। यह स्थिति मेष और वृश्चिक राशि वालों के लिए फायदेमंद साबित होगी। आर्थिक स्थिति पैदा होने से जीवन स्तर सुधरेगा।

naidunia_image

17 अक्टूबर को सूर्य का तुला राशि में प्रवेश

दिनांक 17 अक्टूबर को ग्रहों के राजा सूर्य तुला राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। यह राशि परिवर्तन प्रातः 07 बजकर 47 मिनट पर होगा। तुला राशि सूर्य की नीच राशि में आती है। यह गोचर जातक के जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगा।

तुला राशि वाले इस अवधि में सतर्क रहें। उन पर गलत आरोप लग सकता हैं। अच्छाई के बदले अपयश मिल सकता है। स्वास्थ्य को लेकर भी यह समय अच्छा नहीं है।

naidunia_image

20 अक्टूबर को मंगल का कर्क राशि में गोचर

दिनांक 20 अक्टूबर को ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। यह राशि परिवर्तन दोपहर के 02 बजकर 50 मिनट पर होगा। कर्क राशि मंगल ग्रह की नीच राशि है। यह गोचर भी प्रतिकूल प्रभाव डालेगा।

इस दौरान कर्क राशि वाले अपनी सेहत को लेकर परेशान रह सकते हैं। मन में तनाव रहेगा। परिवार में अशांति बनी रहेगी। इस दौरान कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें।

29 अक्टूबर को वृश्चिक में प्रवेश करेंगे बुध

दिनांक 29 अक्टूबर को राजकुमार बुध ग्रह मंगल की राशि वृश्चिक में प्रवेश करेंगे। यह राशि परिवर्तन वृश्चिक राशि वालों पर विपरीत असर डालेगा, खासतौर पर आर्थिक रूप से। इस दौरान बिजनेस के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है।

व्यापार विस्तार के लिए भी यह समय अच्छा रहने वाला है। वृश्चिक राशि के अलावा यह गोचर मिथुन, कन्या, मकर राशि के लिए भी लाभदायक रहने वाला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button