Gayatri Mantra: सोने से पूर्व जरूर करें गायत्री मंत्र का जाप, इन समस्याओं से मिलेगी मुक्ति"/>

Gayatri Mantra: सोने से पूर्व जरूर करें गायत्री मंत्र का जाप, इन समस्याओं से मिलेगी मुक्ति

HIGHLIGHTS

  1. गायत्री मंत्र का है विशेष महत्व
  2. कई समस्याओं से मिलती है मुक्ति
  3. तनाव भी होता है दूर

Gayatri Mantra धर्म डेस्क, इंदौर। हिंदू धर्म में गायत्री मंत्र का विशेष महत्व है। इसके मंत्र के जाप से कई समस्याओं से मुक्ति भी मिलती है। यह मंत्र मां गायत्री को समर्पित है। इसके रोजाना जाप करने से बुद्धि और ज्ञान की प्राप्ति होती होती है। साथ ही इसका यदि रात में जाप किया जाए तो भी कई समस्याओं से मुक्ति मिलती है, हालांकि इस दौरान कई सावधानियां रखना भी जरूरी है। आपको इस लेख में बताते हैं रात में गायत्री मंत्र का जाप कितना शुभ और इस दौरान क्‍या सावधानियां रखना चाहिए।

 
 

नींद की समस्या से मुक्ति

ऐसे व्यक्ति जिन्हें नींद की समस्या है, वे यदि प्रतिदिन सोने से पूर्व गायत्री मंत्र का जाप करते हैं तो, उन्हें इस समस्या से मुक्ति मिलती है और अच्‍छी नींद आने से उनके स्‍वास्‍थ्‍य में भी सुधार होता है।

बनता है सकारात्मक माहौल

 

रात में गायत्री मंत्र का जाप करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का निर्माण होता है और नकारात्‍कमता के प्रभाव में कमी आती है।

 

बुरे सपने भी नहीं आते

यदि आप सोने से पूर्व गायत्री मंत्र का जाप करते हैं तो इससे बुरे सपनों से मुक्ति मिलती है और रात में बार-बार नींद खुलने की समस्या दूर होती है। साथ ही तनाव भी कम होता है।

 

बस बातों का रखें ध्‍यान

 

    • गायत्री मंत्र का पाठ कुश के आसन पर बैठकर ही करना चाहिए
    • मुख्‍य हमेशा पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए
    • मंत्र जाप के दौरान तुलसी अथवा चंदन की माला का उपयोग करना शुभ माना गया है
    • मंत्र का उच्चारण हमेशा सही होना चाहिए

डिसक्लेमर

 

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button