महाकाल के भक्तों को नहीं मिल रहा तिलक, प्रसाद का लाभ

कुछ समय पहले तक मंदिर समिति की ओर से भक्तों को तिलक लगाया जाता था। इसके साथ ही भगवान महाकाल की भस्म आरती में चढ़ाई जाने वाली भस्म को प्रसाद के रूप में वितरित किया जाता था। मगर, अब यह योजना बंद कर दी गई है। इसकी वजह से उज्जैन के महाकाल मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को अब तिलक, प्रसाद और भस्म नहीं मिल रही है।

HIGHLIGHTS

  1. नंदी मंडपम के रैंप के पास लगा हुआ था एक काउंटर।
  2. 8-8 घंटे की शिफ्ट में लगती थी कर्मचारियों की ड्यूटी।
  3. अब व्यवस्था बंद होने से भक्तों को हो रही है निराशा।

 उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में देश-विदेश से आने वाले दर्शनार्थियों को तिलक, प्रसाद का लाभ नहीं मिल पा रहा है। भक्त भगवान महाकाल की भस्म प्रसादी से भी वंचित हैं। यह योजना कई दिनों से बंद पड़ी है।

महाकाल मंदिर में कुछ समय पहले तक महाकाल दर्शन करने आने वाले दर्शनार्थियों को मंदिर समिति की ओर से तिलक लगाया जाता था। साथ ही चिरोंजी तथा भगवान महाकाल को भस्म आरती में अर्पित की जाने वाले भस्म को प्रसाद रूप में वितरित की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button