Soybean Oil Rate: सस्ता हुआ सोयाबीन, मध्य प्रदेश में भारी बारिश के कारण फसल खराब होने की आशंका

मध्य प्रदेश में जारी भारी बारिश का असर अब फसलों पर पड़ने लगा है। खेतों में पानी भरा है और धूप नहीं निकल रही है। इससे सोयाबीन समेत विभिन्न फसलों पर कीड़ों के प्रकोप की आशंका है।

HighLights

  1. भारतीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान ने जारी की एडवायजरी
  2. रतलाम, उज्जैन में सोयाबीन फसल पर कीड़ों का प्रकोप शुरू
  3. प्रभावित क्षेत्रों में किसानों को तत्काल उपाय करने की सलाह

इंदौर (Soybean Oil Rate)। मध्य प्रदेश में अब तक की अच्छी मानसूनी वर्षा के कारण सोयाबीन की फसल में अच्छी वृद्धि देखी गई थी, लेकिन बीते दिनों से भारी बारिश का बाद हालात बदल रहे हैं। सोयाबीन के लिहाज से अहम निमाड़-मालवा बेल्ट है। यहां खेतों में पानी जमा हो रहा है। लगातार नम मौसम तथा धूप की कमी से फसल में कीट प्रकोप की आशंका बढ़ रही है।

इंदौर स्थित भारतीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान द्वारा जारी एक एडवायजरी में कहा गया है कि सबसे प्रमुख उत्पादक प्रांत मध्य प्रदेश में रतलाम, उज्जैन सहित कई अन्य क्षेत्रों में सोयाबीन की फसल पर कीड़ों-रोगों का प्रकोप शुरू हो गया है। प्रभावित क्षेत्रों में किसानों को सुरक्षात्मक उपाय लागू करना चाहिए।

सोया तेल के बढ़ते दामों पर लगा ब्रेत

स्थानीय बाजार में सोयाबीन तेल में सोमवार को ग्राहकी कुछ कमजोर देखने को मिली है, जिससे सोया तेल के बढ़ते दामों में रुकावट के साथ ही आंशिक नरमी भी दर्ज की गई।

सोया तेल इंदौर घटकर 968-970 मुंबई सोया तेल 975-980 पाम तेल इंदौर 1025 रुपये प्रति दस किलो बोला गया। वहीं मूंगफली तेल में सीमित लेवाली रहने से भाव मजबूत बोले गए।

मूंगफली तेल इंदौर 1550-1575 मुंबई 1570-1590 रुपये प्रति दस किलो पर पहुंच गया। सरसों निमाड़ी (बारीक) 5800-5900 एवरेज सरसों बारीक 5500-5700 रुपये प्रति क्विंटल।

इंदौर में लूज तेल का भाव

तेल प्रकार भाव (प्रति दस किलो)
मूंगफली तेल इंदौर 1550-1575 रुपए
मुंबई मूंगफली तेल 1570-1590 रुपए
इंदौर सोयाबीन तेल रिफाइंड 968-970 रुपए
इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 920-925 रुपए
इंदौर पाम 1025 रुपए
मुंबई सोया रिफाइंड 975-980 रुपए
मुंबई पाम तेल 965-968 रुपए
राजकोट तेलिया 2430 रुपए
गुजरात लूज 1550-1575 रुपए
कपास्या तेल इंदौर 960-965 रुपये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button