Indore Perfume Market: इत्र के बढ़ते बाजार से ‘महकने’ लगी इंदौरी फिजा, दुबई का ब्रांड भी अब शहर में मिल रहा

इंदौर शहर में अब महक बढ़ गई है। इसकी वजह है लगातार बढ़ता इत्र (परफ्यूम) का व्यवसाय। एक समय था, जब शहर में सीमित मात्रा में इत्र मिलता था, जिसमें गुलाब, केवड़ा, चंदन, मोगरा, खस प्रमुख थे। मगर, यहां सैकड़ों तरह की खुशबू के देशी-विदेशी इत्र बाजार में बिक रहे हैं।

HIGHLIGHTS

  1. यूपी के कन्नौज और मुंबई से इंदौर में लाए जा रहे देशी परफ्यूम।
  2. 150 रुपये से 18 हजार रुपये प्रति 100 एमएल तक है कीमत।
  3. बाजार में बिक रहे हैं 150 से ज्यादा प्रकार की खुशबू वाले इत्र।

 इंदौर। Indore Perfume Market: लोग परफ्यूम को अलग-अलग मौकों और मौसम के हिसाब से प्रयोग कर रहे हैं। इसके लिए प्रतिष्ठित ब्रांड और देशी इत्र कई प्रकार वाली खुशबू वाले उत्पाद लाए हैं। इनका प्रयोग सुबह, शाम, पार्टी आदि के लिए किया जाता है।

परफ्यूम का यह बाजार अब इंदौर की फिजाओं को खुशनुमा और खुशबूदार बना रहा है। परफ्यूम के बढ़ते इस बाजार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हाल ही में अभिनेता सुनील शेट्टी ने दुबई के एक ब्रांड को इंदौर में लांच किया।

18 हजार रुपये 100 एमएल तक के परफ्यूम

विशेषज्ञों का मानना है कि परफ्यूम व्यक्ति में आत्मविश्वास बढ़ाता है। इसके साथ ही यह किसी काम के लिए प्रेरित करने में सहायक साबित होता है। शहर में कई प्रकार के ब्रांड के परफ्यूम पसंद किए जा रहे हैं। इनमें 150 से ज्यादा प्रकार की खुशबू वाले इत्र उपलब्ध हैं।

ब्रांड के साथ ही देशी परफ्यूम का चलन भी तेजी से बढ़ रहा है। देशी परफ्यूम कन्नौज और मुंबई से आ रहे हैं। इनमें गुलाब, मोगरा, चंदन, हिना, खस प्रमुख हैं। ये मौसम के हिसाब से प्रयोग होते हैं। वहीं, अगर परफ्यूम की कीमतों की बात करें तो शहर में 150 रुपये प्रति 100 एमएल से 18 हजार रुपये प्रति 100 एमएल तक है।

दुबई के ब्रांड ने लांचिंग के लिए इंदौर को चुना

इंदौर में इत्र की मांग का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दुबई का एक परफ्यूम ब्रांड भारत में लांच करना चाहता था। इसके लिए कंपनी ने इंदौर शहर को चुना। ये कंपनी ऊद की लकड़ी से परफ्यूम बनाती है।

हाल ही में, अभिनेता सुनील शेट्टी ने इस शोरूम का उद्घाटन किया था। कंपनी के दिनेश चंद्रवानी ने बताया कि ऊद की लकड़ी का प्रयोग प्रीमियम परफ्यूम बनाने में किया जाता है। हमारे पास करीब 150 से ज्यादा वैरियंट हैं।

इसमें से 64 वैरियंट को इंदौर में लांच किया गया है। इसकी कीमत 3000 रुपये प्रति 100 एमएल से 10,000 रुपये प्रति 100 एमएल तक है।

मौकों के हिसाब से परफ्यूम

सुबह के लिए: लाइम, सिट्रस, एक्वा, फ्रेश, बर्मागौड, सिडार।

दोपहर के लिए: फ्रेश, वुडी, एंबर, मस्की।

पार्टी या इवनिंग: पुरुषों के लिए वुडी, स्ट्रांग, स्वीट, पचौली, स्पाइसी, अगरवुड, सिडारवुड, लैदरवुड, टबैको वुड।महिलाओं के लिए वनिला एंड वुडी, विटर, पाउडरी, रोजा ऊद।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button