Mahakal Mandir Ujjain: महिला श्रद्धालु के पीछे खड़ी थी चोर, मौका मिलते ही दांत से काट लिया मंगलसूत्र

उज्जैन पुलिस ने महाकाल मंदिर में महिला श्रद्धालु के गले से मंगलसूत्र चुराने के मामले में हरियाणा की महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से मंगलसूत्र और अंगूठी भी बरामद कर ली है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला की तलाश शुरू की और उज्जैन के कार्तिक मेला ग्राउंड से उसे गिरफ्तार कर लिया।

HIGHLIGHTS

  1. इंदौर निवासी एक महिला महाकाल दर्शन करने के लिए आई थी।
  2. भीड़ का फायदा उठाकर उसके गले से मंगलसूत्र चोरी हो गया।
  3. महिला श्रद्धालु ने महाकाल पुलिस थाने में दर्ज कराई थी शिकायत।

उज्जैन(Mahakal Mandir Ujjain)। श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए इंदौर से आई महिला के गले से 19 अगस्त को सोने का मंगलसूत्र व पर्स में रखी अंगूठी चोरी हो गई थी। मामले में महाकाल पुलिस ने कमलाबाई पत्नी मुकेश निवासी ग्राम पिगौर पलवल, हरियाणा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से मंगलसूत्र व अंगूठी बरामद की है। पुलिस ने बताया कि 19 अगस्त को इंदौर निवासी एक महिला महाकाल दर्शन करने के लिए आई थी।

मंदिर परिसर में धक्का-मुक्की के दौरान अज्ञात महिला ने उसके गले से सोने का मंगलसूत्र व पर्स में रखी सोने की अंगूठी चोरी कर ली थी। मामले में महाकाल पुलिस को शिकायत की गई थी। पुलिस ने मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली थी।

इसमें महिला के पीछे खड़ी महिला ने भीड़ का फायदा उठाते हुए दांत से मंगलसूत्र काट लिया था। पुलिस ने फुटेज के आधार पर महिला की तलाश शुरू की थी। शुक्रवार को महिला को कार्तिक मेला मैदान से गिरफ्तार किया गया है। उसके अन्य साथियों के बारे में भी पूछताछ में जुटी है।

naidunia_image

यूपी के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किए महाकाल दर्शन

ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने भगवान महाकाल की भस्म आरती के दर्शन किए। आरती के उपरांत उन्होंने गर्भगृह की दहलीज से भगवान महाकाल को शीश नवाया। नंदी मंडपम में बैठे स्वतंत्र देव सिंह शिव भक्ति में लीन नजर आए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button