Guru Nakshatra Gochar 2024: देवगुरु बृहस्पति ने किया नक्षत्र परिवर्तन, तीन राशियों के जातक होंंगे मालामाल

बृहस्पति ग्रह ने मंगलवार को नक्षत्र परिवर्तन किया। इससे मेष, वृषभ और वृश्चिक राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ होगा। इन राशि के जातकों के धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। साथ ही करियर में भी वृद्धि होगी। यहां आपको बताते हैं गुरु के राशि परिवर्तन के कारण इन राशि के जातकों पर क्‍या असर होगा।

HIGHLIGHTS

  1. धनु और मीन राशि के स्‍वामी है बृहस्‍पति
  2. मंगलवार को गुरु ने किया नक्षत्र परिवर्तन
  3. 9 अक्टूबर को वक्री होंगे बृहस्पति गृह

धर्म डेस्क, इंदौर (Guru Nakshatra Gochar 2024)। ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति ग्रह को गुरु कहा गया है। गुरु को ज्ञान का कारक माना गया है। जिसकी कुंडली में गुरु मजबूत होता है, वह उच्च शिक्षित, ज्ञानवान और उदारवादी विचारों का होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु की कृपा से जातक में सात्विक गुणों का विकास होता है।

यह धनु और मीन राशि का स्वामी हैं। गुरु का राशि और नक्षत्र परिवर्तन अलग-अलग राशियों के जातकों को प्रभावित करता है। आज गुरु मंगल के नक्षत्र मृगशिरा में गोचर करेंगे। गुरु और मंगल में मित्रता होने की वजह से मेष, वृषभ और वृश्चिक राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ होगा।

कब किया नक्षत्र परिवर्तन

वर्तमान में गुरु वृषभ राशि और रोहिणी नक्षत्र के चौथे चरण में हैं। 20 अगस्त को देवगुरु बृहस्‍पति ने शाम 5:22 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र से निकलकर मंगल के स्वामित्व वाले मृगशिरा नक्षत्र में गोचर किया था, वे 9 अक्टूबर को वक्री होंंगे।

इन राशियों के जातकों को होगा फायदा

मेष राशि

मंगल के स्वामित्व वाले मृगशिरा नक्षत्र में गुरु के जाने से मंगल की पहली राशि मेष के जातकों को लाभ होगा। आध्यात्मिक उन्नति होगी। करियर में प्रतिष्ठा मिल सकती है। धार्मिक यात्राओं के योग बन सकते हैं। घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है।

naidunia_image

वृषभ राशि

बृहस्पति वर्तमान में शुक्र के स्वामित्व वाली वृषभ राशि में हैं। इस राशि में वह अगले साल 2025 तक रहेंगे। गुरु के नक्षत्र परिवर्तन से वृषभ राशि के जातकों के बिगड़े काम बनेंगे। साथ ही धार्मिक यात्रा के भी योग बन रहे हैं। गुरु के राशि के गोचर से परिवार में सुखमय माहौल रहेगा और मांगलिक कार्य होंगे। इस राशि के जातकों को धन प्राप्ति हो सकती है। वैवाहिक जीवन भी सुखी रहेगा।

naidunia_image

 

वृश्चिक राशि

मंगल के ही स्वामित्व वाली दूसरी राशि वृश्चिक है। गुरु का गोचर मंगल के स्वामित्व वाले मृगशिरा नक्षत्र में होने से इस राशि के जातकों को भी विशेष लाभ होगा। बृहस्पति का नक्षत्र परिवर्तन से इस राशि के जातकों के लिए धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। इस राशि के जातकों प्राॅपटी और शेयर मार्केट में निवेश से लाभ हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शिक्षा और करियर के लिहाज से भी समय उत्तम रहेगा।

naidunia_image

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button