Raksha Bandhan Quotes & Shayari: रक्षाबंधन के लिए स्पेशल कोट्स और शायरी… भाई-बहन और परिवार के बीच बिखेर देंगे मुस्‍कान

रक्षाबंधन पवित्र रिश्ते और उनके बीच प्रेम का दिन है। इस वर्ष शोभन, सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग में यह त्योहार मनाया जाएगा। इस साल भद्रा का साया भी रहेगा। हर साल सावन माह ह पूर्णिमा तिथि पर यह पर्व धूमधाम से मनाया जाता है।

HighLights

  1. 19 अगस्‍त को मनाया जाएगा रक्षाबंधन पर्व
  2. 1 बजकर 32 मिनट के बाद रहेगा मुहूूर्त
  3. इस बार राखी पर भद्रा का भी रहेगा साया

धर्म डेस्क, इंदौर (Raksha Bandhan 2024 Quotes & Shayari)। रक्षाबंधन पर्व 19 अगस्त को मनाया जाएगा। इस पर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। दुकानों पर राखियां सज चुकी है। इस विशेष मौके पर हम आपको कुछ खास रक्षा बंधन शायरी और इससे जुड़े कोट्स बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपने भाई या बहन ही नहीं बल्कि आप अपने रिश्तेदारों को भी रक्षाबंधन की अनोखे अंदाज में शुभकामनाएं दे सकते हैं।

रक्षाबंधन के लिए शायरी

लड़ना, झगड़ना और मना लेना यही है भाई-बहन का प्यार,

 

इसी प्यार को बढ़ाने आ गया हैं रक्षा बंधन का त्यौहार।

हैप्पी रक्षाबंधन 2024

——————

रिश्ता हम भाई बहन का, कभी मीठा कभी खट्टा

कभी रूठना कभी मनाना, कभी दोस्ती कभी झगड़ा

 

कभी रोना और कभी हंसना, यह रिश्ता है प्यार का

सबसे अलग सबसे अलग।

——————

चन्दन का टीका रेशम का धागा,

सावन की सुगंध बारिश की फुहार

भाई की उम्मीद बहना का प्यार,

मुबारक हो आपको “रक्षाबंधन” का त्‍योहार

हैप्पी रक्षाबंधन 2024

हर तरफ ख़ुशियों की बौछार है,

बंधा एक धागे में,

भाई बहन का प्यार है।

शुभ रक्षाबंधन 2024

——————

बहन का प्यार किसी दुआ से कम नहीं होता

वो चाहे दूर भी हो तो ग़म नहीं होता

अक्सर रिश्ते दूरियों से फीके पड़ जाते हैं

पर भाई-बहन का प्यार कभी कम नहीं होता

रक्षाबंधन 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं

साथ पले और साथ बढ़े हैं हम,

खूब मिला बचपन में प्यार,

इसी प्यार को याद दिलाने

आया ये राखी का त्यौहार।

रक्षाबंधन 2024 की हार्दिक शुभकामनायएं

——————

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक है ये,

स्नेह सुरक्षा सम्मान से प्रदीप्त है ये

रक्षाबंधन का त्यौहार साथ में रिमझिम फुहार,

सावन के मौसम में देखो आई खुशियों की बौछार

भाई की कलाई सजेगी बहिन के प्यार से,

बहिन का चेहरा खिलेगा भाई के उपहार से

कैसा पवित्र रिश्ता है, कैसा निर्मल नाता है,

सबसे पावन पर्व ये, सबके मन को भाता है।

हैप्पी रक्षाबंधन 2024

——————

कच्चे धागों से बनी पक्की डोर है राखी,

प्यार और मीठी शरारतों की होड़ है राखी!

भाई की लम्बी उम्रकी दुआ है राखी,

बहन के प्यार का पवित्र धुआं है राखी!!

हैप्पी रक्षाबंधन 2024

सावन का माह झरे रिमझिम फुहार,

रक्षा बंधन का लो आया पावन त्यौहार

नएये-नए कपड़ों में सजे है भाई बहन,

सब के मनों में देखो उमड़ रहा प्यार

रक्षा बंधन की हार्दिक बधाई

————————–

रिश्ता हम भाई बहन का, कभी मीठा कभी खट्टा

कभी रूठना कभी मनाना, कभी दोस्ती कभी झगड़ा

कभी रोना और कभी हँसना, यह रिश्ता है प्यार का

सबसे अलग सबसे अलग

रक्षा बंधन के लिए कोट्स

इस राखी पर विशेष बंधन का जश्न मनाएं और आज और हमेशा एक-दूसरे की रक्षा करने का वादा करें।

शुभ रक्षाबंधन

——————

आपके रूप में ही मुझे अब तक का सबसे अच्छा उपहार मिला है। मुझे पता है कि तुम हमेशा मेरे लिए रहोगे।

शुभ रक्षाबंधन

——————

प्रिय बहन, हमारा बंधन प्यार और एकजुटता का है। यह एक ऐसा धागा है जो हमारे जीवन और दिलों को बांधता है।

शुभ रक्षाबंधन

——————

एक अदृश्य धागे की तरह, हमारा प्यार हमें एक साथ बांधता है, यह सुनिश्चित करते हुए कि हम याद रखेंगे कि हम कहाँ से आए हैं और हम एक दूसरे के लिए क्या मायने रखते हैं।

शुभ रक्षाबंधन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button