Independence Day Rangoli Design 2024: 15 अगस्त पर रंगोली बनाने के लिए ये डिजाइन होंगी सबसे बेस्ट, फोटोज से लें आइडिया

15 अगस्त पर देशभर में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर हर कोई सुंदर रंगोली बनाना चाहता है। भारत के राष्ट्रीय ध्वज के तीन रंग यानी केसरिया, सफेद और हरे रंग से रंगोली बनाएं, तो ये ज्यादा आकर्षक और प्रभावी दिखेगी। आप भी आसान तरीके से देश भक्ति की थीम से जुड़ी रंगोली बनाकर इस त्योहार को सेलिब्रेट कर सकते हैं।

HIGHLIGHTS

  1. त्योहारों पर सजावट के लिए पारंपरिक तरीके अपनाएं जाते हैं।
  2. स्कूल कॉलेज के कार्यक्रमों में 15 अगस्त के दिन रंगोली बनाते हैं।
  3. रंगोली बनाकर आजादी के जश्न को कई गुना बढ़ाया जा सकता है।

मैगजीन डेस्क, इंदौर। Independence Day Rangoli Design 2024: हर साल 15 अगस्त के दिन धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। इस दिन कई तरीकों से इस त्योहार को सेलिब्रेट किया जाता है। स्कूलों से लेकर सार्वजनिक स्थलों तक तिरंगा फहराया जाता है।

naidunia_image

 

आजादी के महोत्सव को मनाने के लिए देशभर में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इतना ही नहीं, घर पर भी इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए घर के आंगन और दरवाजे पर तिरंगा रंगोली बनाई जाती है। आज हम आपके लिए कुछ बेस्ट रंगोली डिजाइन्स लेकर आए हैं, जिनसे आप आइडिया ले सकते हैं।

naidunia_image

आप 15 अगस्त के दिन इस तरह की रंगोली अपने ऑफिस, स्कूल या घर पर बना सकते हैं। इस तरह के डिजाइन काफी अट्रैक्टिव लगते हैं। इसके लिए आप सही रंगों का इस्तेमाल करें।

naidunia_image

 

स्वतंत्रता दिवस के दिन कार्यक्रम स्थल के मुख्य द्वार पर इस तरह की रंगोली काफी बेस्ट लगती है। यह तिरंगा वाली रंगोली आप फूलों के साथ भी बना सकते हैं।

 

naidunia_image

 

अगर आप कुछ अच्छा और अलग बनाना चाहते हैं, तो 15 अगस्त के दिन इस तरह की डिजाइन ट्राई कर सकते हैं। इस तरह की रंगोली बनाते समय रंगों का खास ध्यान रखा जाना चाहिए।

naidunia_image

 

तिरंगा रंगोली बनाने के लिए आप नारंगी, सफेद और हरे रंग का ही इस्तेमाल करें। इसके साथ आप मोर और कमल की डिजाइन भी बना सकते हैं। यह काफी सुंदर और अट्रैक्टिव लगता है।

naidunia_image

 

15 अगस्त के मौके पर आप रंगोली बनाने के लिए झंडा रंगोली भी ट्राई कर सकते हैं। इसके लिए सही रंगों का चुनाव जरूरी है। इसे आप कम समय में तैयार कर सकते हैं।

naidunia_image

 

यदि आप तिरंगा बनाना चाहते हैं और उसे थोड़ा अलग डिजाइन में बनाना चाहते हैं, तो तीन रंग से सजा हुआ तिरंगा पहले बनाएं। उसके बाद इसके आसपास आधी गोल आकृति बना दें।

naidunia_image

यदि आपके पास ज्यादा समय नहीं है, तो आप इस तरह की डिजाइन ट्राई कर सकते हैं। इसमें आपको काफी कम रंगों का इस्तेमाल करना होगा और तिरंगे को गोल आकृति देनी होगी।

naidunia_image

 
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button