Premanand Maharaj Katha: सांप की मौत के कारण बाणों की शैय्या पर लेटे थे भीष्म पितामह, प्रेमानंद महाराज ने बताई कथा

महाभारत के कई पात्रों की जन्‍म-मृत्‍यु के पीछे कई रहस्‍य छुपे हुए हैं। इसका हिंदू ग्रंथों में विस्तार से वर्णन किया गया है। ऐसी ही एक कथा भीष्‍म पितामह से जुड़ी है, जिसमें बताया गया है कि भीष्‍म पितामह को बणों की शैय्या पर क्‍यों लेटना पड़ा। इसका रहस्‍य खुद श्रीकृष्‍ण ने भीष्‍म को बताया था।

HIGHLIGHTS

  1. कुरुक्षेत्र में हुआ था महाभारत युद्ध
  2. अर्जुन ने भीष्म को किया था घायल
  3. युद्ध के बाद हुई थी भीष्म की मृत्यु

धर्म डेस्क, इंदौर (Premanand Maharaj Katha)। महाभारत काल धार्मिक और ऐतिहासिक लिहाज से भारत का प्रमुख कालखंड माना जाता है। यही वो समय है तब कुरुक्षेत्र में महायुद्ध हुआ था। इस युद्ध में कौरवों और पांडवों की सेना आमने-सामने थी। महाभारत युद्ध 18 दिनों तक चला, जिसमें कई योद्धा वीरगति को प्राप्त हुए।

महाभारत युद्ध में होने वाली योद्धाओं की मृत्यु से कई रहस्य भी जुड़े थे। कई लोगों की मृत्यु के कारण उनके पूर्व जन्म में किए गए कर्म बने। इस युद्ध में पितामह भीष्म को कई दिनों तक बाणों की शैय्या पर सोना पड़ा था। प्रसिद्ध कथावाचक प्रेमानंद महाराज ने भीष्म पितामह की इस स्थिति का विस्तार से कारण बताया है।

 

naidunia_image

भीष्म ने श्रीकृष्ण से पूछा था प्रश्न

प्रेमानंद महाराज बताते हैं कि जब भीष्‍ण बाणों की शैय्या पर लेटे थे, तब उन्‍होंने भगवान श्रीकृष्‍ण से इसका कारण पूछा था। भीष्म ने श्रीकृष्ण से कहा कि मै पिछले सौ जन्म देख चुका हूं, मैंने कोई ऐसा पाप नहीं किया कि मुझे बाणों की शैय्या पर लेटना पड़े।

इसके बाद श्रीकृष्ण ने भीष्म से इन जन्मों के भी आगे देखने के लिए कहा। प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि श्रीकृष्‍ण ने तब भीष्‍म को बताया कि वे एक नृप राजा थे और उन्‍होंने एक सांप को उठाकर कांटे वाले वृक्ष पर डाल दिया। वह सांप कई दिन तक कांटों में तड़पता रहा और उसके बाद उसकी मृत्यु हो गई। उसी का ही परिणाम था कि भीष्म 6 बाणों की शैय्या पर लेटे रहे।

naidunia_image

अर्जुन ने किया था घायल

अर्जुन और भीष्म पितामह के बीच कुरुक्षेत्र में युद्ध हुआ था। इस दौरान अर्जुन ने भीष्म को बाणों से छलनी कर दिया था और उन्हें बाणों की शैय्या पर लेटा दिया था। इसके बाद भीष्म पितामह महाभारत युद्ध खत्म होने तक इस शैय्या पर लेटे रहे।

 

डिस्क्लेमर

यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा डॉक्टर्स की सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button