Sawan 2024: मनचाहा जीवन साथी पाना चाहते हैं तो सावन का महीना है सबसे उत्तम, बस करने होंगे ये काम

इस बार सावन के महीने में कई खास संयोग भी बन रहे हैं। सावन के महीने में न केवल भगवान भोलेनाथ बल्कि माता पार्वती की पूजा का विधान है। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहता है। इस बार सावन में 5 सोमवार पड़ रहे हैं। कहा जाता है कि सावन के हर सोमवार को व्रत रखने से लाभ मिलता है।

HIGHLIGHTS

  1. 16 सोमवार के व्रत रखने से अच्छे वर की प्राप्ति होती है।
  2. सावन में शिव जी को प्रसन्न करने के लिए जरूर करें उपाय।
  3. 22 जुलाई 2024 से शुरू होने वाला है सावन का महीना।

धर्म डेस्क, इंदौर। Sawan 2024: कहा जाता है की शादी से जुड़ी समस्याओं को समाप्त करने के लिए भगवान शिव को प्रसन्न करना चाहिए। वे मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। इसी तरह मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, 16 सोमवार के व्रत रखने से अच्छे वर की प्राप्ति होती है। वहीं, लड़के भी यदि अच्छी जीवन संगिनी पाना चाहते हैं, तो शिवजी की आराधना करनी चाहिए। 22 जुलाई से सावन के पवित्र महीने की शुरुआत हो रही है। इस दौरान शादी से जुड़े कुछ उपाय कर लिए जाएं, तो सुयोग्य जीवनसाथी की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं कि वे उपाय कौन से हैं।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button