Paris Olympics 2024: आज मनु भाकर की हैट्रिक पर भारत की नजर, 25 मीटर पिस्टल निशानेबाजी प्रतियोगिता में खेलेंगी फाइनल

पेरिस ओलंपिक में आज भारतीय निशानेबाज मनु भाकर अपने तीसरे पदक के लिए उतरेंगी। 10 मीटर एयर पिस्टल के एकल और मिश्रित मुकाबले में कांस्य पदक अपने नाम कर चुकीं मनु भाकर आज 25 मीटर पिस्टल निशानेबाजी प्रतियोगिता खेलेंगी। इसके साथ ही भारत कई अन्य मुकाबलों में भी दम दिखाएगा।

HIGHLIGHTS

  1. मनु भाकर आज 1 बजे खेलेंगी फाइनल मुकाबला
  2. भारतीय मुक्केबाज निशांत क्वार्टर फाइनल खेलेंगे
  3. शूटिंग, गोल्फ और तीरंदाजी मुकाबले भी होंगे

एजेंसी, नई दिल्ली Paris Olympics 2024 पेरिस ओलंपिक आज भारत के लिए काफी खास है। ओलंपिक में दो बार की कांस्य पदक विजेता मनु भाकर आज 25 मीटर पिस्टल निशानेबाजी प्रतियोगिता में अपने तीसरे पदक के लिए उतरेंगी।

मनु भाकर शुक्रवार को क्वालिफिकेशन राउंड में दूसरे स्थान पर रही थीं। वे दोपहर एक बजे फाइनल मुकाबला खेलेंगी। मनु भाकर ने 10 मीटर पिस्टल के एकल और मिश्रित मुकाबलों में कांस्य पदक जीता है।

तीरंदाजी

भारतीय खिलाड़ी आज तीरंदाजी मुकाबले में भी दम दिखाएंगे। तीन बार की ओलंपियन दीपिका कुमारी 16वें राउंड में जर्मनी की मिशेल क्रॉपेन से भिड़ेंगी, यह मुकाबला दोपहर 1:52 बजे खेला जाएगा।

भजन कौर इंडोनेशिया की दियानंदा चोइरुनिसा के खिलाफ दोपहर 2 बजकर 5 मिनट पर मुकाबला खेलेंगी। आज ही के दिन क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।

naidunia_image

मुक्‍केबाजी

भारतीय मुक्केबाज निशांत देव आज 71 किलोग्राम कैटेगरी के क्वार्टर फाइनल में मार्को अलोंसो वर्डे अल्वारेज से भिड़ेंगे। यह मुकाबला रात 12 बजकर 18 मिनट पर खेला जाएगा।

naidunia_image

 

ये मुकाबले भी होंगे

गोल्फ मुकाबले में शुभांकर शर्मा और गगनजीत भुल्लर तीसरे राउंड का मुकाबला खेलेंगे। नाविक नेत्रा कुमानन और विष्णु सरवनन भी आज दम दिखाएंगे। आज महिलाओं के स्कीट क्वालिफिकेशन राउंड भी खेले जाएंगे, जिसमें भारत की ओर से रायजा ढिल्लों और महेश्वरी चौहान भाग लेंगी।

ऑस्ट्रेलिया को 52 साल बाद पछाड़ा

शुक्रवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए मुकाबले में भारत ने 52 साल में पहली बार ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त दी है। यहां टीम इंडिया से शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 3-1 से हराकर मैच अपने नाम कर लिया।

naidunia_image

लक्ष्य सेन ने रचा इतिहास

भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने सेमी फाइनल में जगह बना ली है। उन्होने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चीनी ताइपे के खिलाड़ी को शिकस्त दी। उन्होंने अपने विरोधी खिलाड़ी को 19-21, 21-15 और 21-12 से हराया।

आज का शेड्यूल

तीरंदाजी

खिलाड़ी: दीपिका कुमारी बनाम मिशेल क्रॉपेन

समय: दोपहर 1:52 बजे

खिलाड़ी: भजन कौर बनाम दियानंदा चोइरुनिसा

समय: दोपहर 2:05 बजे

मुक्केबाजी

खिलाड़ी: निशांत देव बनाम मार्को अलोंसो वर्डे अल्वारेज़

समय: रात 12:18 बजे

गोल्फ

खिलाड़ी: शुभंकर शर्मा और गगनजीत भुल्लर

समय: दोपहर 12:30 बजे से

नाव चलाना

विष्णु सरवनन

नेत्रा कुमानन

शूटिंग

खिलाड़ी: रायजा ढिल्लन, माहेश्वरी चौहान

समय: दोपहर 12:30 बजे

खिलाड़ी: अनंतजीत सिंह नरुका

समय: दोपहर 12:30 बजे से

खिलाड़ी: मनु भाकर

समय: दोपहर 1:00 बजे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button