Parliament Session: संसद में गरजे शिवराज सिंह चौहान, बताया- आखिर क्यों गई थी MP से कांग्रेस की सत्ता

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यसभा में कांग्रेस पर तीखा हमला किया। उनके डीएनए को किसान विरोधी बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की प्राथमिकताओं में कभी किसान नहीं रहा। चौहान ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी के किसानों का कर्ज माफ करने के वादे का उल्लेख कर उन पर वादा पूरा ना करने का आरोप लगाया।

HIGHLIGHTS

  1. शिवराज ने कांग्रेस के डीएनए को किसान विरोधी बताया।
  2. राहुल गांधी के कर्ज माफी वादे को धोखेबाजी करार दिया।
  3. महाभारत के पात्र शकुनि से कर दी विपक्ष की तुलना।

एजेंसी, नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यसभा में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस के डीएनए को किसान विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि इनकी प्राथमिकताओं में कभी किसान नहीं रहा है।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी किसानों का कर्ज माफ करने का कहते थे। वह कहते थे कि 10 दिन में कर्जा माफ हो जाएगा। अगर, नहीं हुआ तो 11वें दिन मुख्यमंत्री को हटा देंगे। कांग्रेस सरकार एमपी बन गई थी। कमलनाथ मुख्यमंत्री भी बन गए थे, लेकिन किसानों के साथ धोखा हुआ। ऐसे में कांग्रेस की सरकार एमपी ज्यादा समय तक नहीं चल पाई।

 

हम छेड़ने वालों को नहीं छोड़ते हैं…

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विपक्ष को शकुनि की याद आई। उनकी भावना शकुनि से मिलती है, इसलिए वह याद आए। शकुनि अधर्मी था। हम भगवान कृष्ण को मानने वाले लोग हैं। वह धर्म की बात करते हैं। हम भी उन्हीं के रास्ते पर चलते हैं। हम किसी पहले से नहीं छेड़ते हैं, लेकिन छेड़ने वाले को सोचते भी नहीं है।

पीएम मोदी ने सूखी नदियों को दिया जीवन

रिवर लिंक के प्रोजेक्ट को सबसे पहले लागू गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। उन्होंने सूख रही नदियों को फिर से जीवन देने का काम किया। मध्य प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने नर्मदा जी को क्षिप्रा जी से जोड़ने को असंभव बता दिया था। हमने नर्मदा जी के पानी को क्षिप्रा जी में ले जाकर असंभव को संभव कर दिखाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button