Paris Olympics 2024: भारतीय तीरंदाजों ने इंडोनेशिया को पछाड़ा, धीरज बोम्मदेवरा और अंकिता भक्त ने क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश

पेरिस ओलंपिक में आज भारतीय खिलाड़ी निशानेबाजी और बैडमिंटन सहित एथलेटिक्स, तीरंदाजी, नौकायान, गोल्फ, जूडो और नौकायन मुकाबलों में चुनौती पेश करेंगे। भारतीय निशानेबाज मनु भाकर 25 मीटर पिस्टल निशानेबाजी प्रतियोगिता में आज से अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। साथ ही लक्ष्य सेन चीन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेलेंगे।

HIGHLIGHTS

  1. आज भारतीय खिलाड़ी खेलेंगे कई अहम मुकाबले
  2. गगनजीत भुल्लर और शुभंकर शर्मा खेलेंगे गोल्फ
  3. भारतीय पुरुष हॉकी टीम ऑस्ट्रेलिया से भिडे़गी

एजेंसी, नई दिल्ली Paris Olympics 2024। पेरिस ओलंपिक में मिश्रित टीम स्पर्धा में भारतीय तीरंदाज धीरज बोम्मदेवरा और अंकिता भक्त ने इंडोनेशियाई जोड़ी को शिकस्त दी है और इस जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल के लिए प्रवेश कर लिया है।

लक्ष्य सेन का भी मुकाबला आज

आज भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन पर भी सभी की निगाहें होंगी। लक्ष्‍य सेन शाम 6:30 बजे पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे के चोउ टिएन चेन से भिड़ेंगे।

naidunia_image

क्वार्टर फाइनल में भारतीय हॉकी टीम

क्वार्टर फाइनल का टिकट कटा चुकी भारतीय पुरुष हॉकी टीम यवेस-डू-मानोइर स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला खेलेगी। यह भारत का साथ ग्रुप चरण का अंतिम मुकाबला होगा।

naidunia_image

ये मुकाबले भी खेलेगा भारत

तीरंदाजी

मिश्रित टीम राउंड 16

खिलाड़ी: अंकिता भक्त/धीरज बोम्मदेवरा बनाम डायनांदा चोइरुनिसा/आरिफ पंगेस्टु (आईएनए)

 

दोपहर: 1:19 बजे

एथलेटिक्स

महिलाओं की 5000 मीटर हीट1

खिलाड़ी: अंकिता ध्यानी

समय: 9:40 PM

महिलाओं की 5000 मीटर हीट 2

खिलाड़ी: पारुल चौधरी

समय: 10:06 PM

पुरुष शॉटपुट क्वालिफिकेशन

खिलाड़ी: तजिंदरपाल सिंह तूर

समय: 11:40 PM

बैडमिंटन

पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल

खिलाड़ी: लक्ष्य सेन बनाम चोउ टिएन चेन (टीपीई)

समय: शाम 6:30 बजे

गोल्फ

पुरुष राउंड 2

खिलाड़ी: गगनजीत भुल्लर, शुभंकर शर्मा

समय: दोपहर 12:30 बजे

हॉकी

पुरुष पूल बी: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

समय: शाम 4:45 बजे

सेलिंग (नाव चलाना)

खिलाड़ी: नेत्रा कुमानन

समय: 3:45 दोपहर

खिलाड़ी: विष्णु सरवनन

समय: शाम 7:05 बजे

शूटिंग

महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल क्वालिफिकेशन प्रिसिशन

खिलाड़ी: मनु भाकर, ईशा सिंह

समय: दोपहर 12:30 बजे

महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल क्वालिफिकेशन रैपिड

खिलाड़ी: मनु भाकर, ईशा सिंह

समय: दोपहर 3:30 बजे

पुरुष स्कीट क्वालिफिकेशन

खिलाड़ी: अनंतजीत सिंह नरूका

समय: दोपहर 1:00 बजे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button