IPL 2024 GT Vs PBKS: पंजाब के शेरों के सामने अहमदाबाद में गुजरात के ‘टाइटंस’, देखें पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड व ड्रीम 11"/>

IPL 2024 GT Vs PBKS: पंजाब के शेरों के सामने अहमदाबाद में गुजरात के ‘टाइटंस’, देखें पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड व ड्रीम 11

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024 GT vs PBKS: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला 4 अप्रैल (गुरुवार) को खेला जाएगा। यह आईपीएल 2024 में दोनों का चौथा मैच होगा। गुजरात तीन मैचों में 4 अंक और -0.738 के नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में 5वें स्थान पर है। पंजाब के 2 अंक है। वह +0.337 के साथ अंक तालिका में 8वें नंबर पर है।

गुजरात टाइटंस ने अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 6 रन से जीत हासिल की थी। इसके बाद दूसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स से 63 रन से हार गए। फिर तीसरे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराया था। पंजाब किंग्स ने अपने पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से पटखनी दी थी। फिर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। अपने तीसरे मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स से 21 रन से हार गए।
 

आईपीएल 2024 गुजरात कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स हेड टू हेड (IPL 2024 GT Vs PBKS Head To Head)

गुजरात कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच अब तक तीन आईपीएल मैच खेले गए हैं। गुजरात ने उनमें से दो और पंजाब ने एक जीता है। पीबीकेएस के खिलाफ जीटी का उच्चतम स्कोर 190 है। वहीं, गुजरात के खिलाफ पंजाब का हाईस्कोर 189 है।

गुजरात बनाम पंजाब
3 मैच खेले गए 3
2 जीते 1
190 उच्चतम स्कोर 189
0 कोई परिणाम नहीं 0
143 सबसे कम स्कोर 153

गुजरात कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स पिच रिपोर्ट (IPL 2024 GT Vs PBKS Pitch Report)

दुनिया के सबसे बड़े नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में लाल और काली मिट्टी दोनों तरह की सतह वाली पिच है। काली पिच तेज गेंदबाजों को मदद करती है। लाल पिच स्पिनर्स को सहायता देती है। इसमें बल्लेबाजी करना आसान होता है। गुजरात और हैदराबाद के बीच खेले गए पिछले मुकाबले में जीटी का कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक जड़ नहीं पाया था। रिद्धिमान साहा ने 25, शुभमन गिल 36, साई सुदर्शन 45 और डेविड मिलर ने 44 रन की पारी खेली थी।

गुजरात कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स मौसम अपडेट (IPL 2024 GT Vs PBKS Weather Report)

AccuWeather के अनुसार, शाम को अहमदाबाद का तापमान 35 डिग्री के आसपास होगा। मैच के अंत तक 31 से 29 डिग्री तक हो जाएगा। बारिश की संभावना नहीं है। आर्द्रता 33 फीसदी से अधिक होने की उम्मीद नहीं है।

पंजाब किंग्स आईपीएल 2024 स्क्वॉड

शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, शशांक सिंह, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, रिले रोसौव, तनय त्यागराजन, विधाथ कावेरप्पा, हरप्रीत सिंह भाटिया, क्रिस वोक्स, ऋषि धवन, सिकंदर रजा, आशुतोष शर्मा, अथर्व तायडे, नाथन एलिस, शिवम सिंह, प्रिंस चौधरी, विश्वनाथ सिंह।

गुजरात टाइटंस आईपीएल 2024 स्क्वॉड

रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, विजय शंकर, डेविड मिलर, अजमतुल्लाह उमरजई, राहुल तेवतिया, राशिद खान, उमेश यादव, नूर अहमद, मोहित शर्मा, दर्शन नालकंडे, रविश्रीनिवासन साई किशोर, शरथ बीआर, मानव सुथार, अभिनव मनोहर, मैथ्यू वेड, केन विलियमसन, जयंत यादव, संदीप वारियर, शाहरुख खान, जोशुआ लिटिल, कार्तिक त्यागी, स्पेंसर जॉनसन, सुशांत मिश्रा।

गुजरात कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स संभावित प्लेइंग 11 (IPL 2024 GT Vs PBKS Probable Playing 11)

गुजरात कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11

रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, अजमतुल्लाह उमरजई, विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, मोहित शर्मा, उमेश यादव।

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11

शिखर धवन (कप्तान), सैम कुरेन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टोन, हरप्रीत बरार, शशांक सिंह, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, कैगिसो रबाडा, राहुल चाहर।

गुजरात कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स ड्रीम11 टीम (IPL 2024 GT Vs PBKS Dream11 Team)

विकेटकीपर- जॉनी बेयरस्टो, रिद्धिमान साहा

बल्लेबाज- शिखर धवन, शुभमन गिल, साई सुदर्शन

ऑलराउंडर- अजमतुल्लाह उमरजई, सैम कुरेन (कप्तान)

गेंदबाज- कगिसो रबाडा (उपकप्तान), राशिद खान, अर्शदीप सिंह, मोहित शर्मा

गुजरात कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स ड्रीम11 टीम 2

विकेटकीपर- जितेश शर्मा, जॉनी बेयरस्टो,

बल्लेबाज- शुभमन गिल (कप्तान), शिखर धवन, डेविड मिलर, साई सुदर्शन

ऑलराउंडर- सैम कुरैन

गेंदबाज- राशिद खान, मोहित शर्मा (उपकप्तान), अर्शदीप सिंह, उमेश यादव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button