Bilaspur News: जब-जब हुआ निरीक्षण तब- तब मिले पाण्डेय जी गायब, ड्यूटी से लगातार गायब छात्रावास अधीक्षक निलंबित"/>

Bilaspur News: जब-जब हुआ निरीक्षण तब- तब मिले पाण्डेय जी गायब, ड्यूटी से लगातार गायब छात्रावास अधीक्षक निलंबित

तखतपुर विकासखण्ड के प्री मेट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास बेलसरी के अधीक्षक देवेन्द्र पाण्डेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। संस्थान में लगातार अनुपस्थिति एवं लापरवाही का उन पर प्रारंभिक रूप से आरोप लगा है। वही दूसरी खबर नगर निगम क्षेत्र के वार्डो की सीमाओं के निर्धारण को लेकर बने अवधारणा संबंधी प्रस्तावों के लेकर 22 जुलाई तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

HIGHLIGHTS

  1. अधीक्षक देवेन्द्र पाण्डेय अधिकांश समय संस्था के निरीक्षण के दौरान गायब रहे
  2. देवेन्द्र पाण्डेय को सिविल सेवा आचरण नियमों के विपरित काम करने पर निलंबित
  3. दूसरी खबर नए परसीमन को लेकर 22 तक कर सकते हैं दावा आपत्ति

बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने जांच प्रतिवेदन के आधार पर श्री पाण्डेय के निलंबन के आदेश जारी किए हैं। उल्लेखनीय है कि पाण्डेय अधिकांश समय संस्था के निरीक्षण के दौरान गायब रहे। छात्रावास के बच्चों के अनुसार उन्हें नाश्ता नहीं मिलता और अन्य आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध नहीं कराई जाती।

काम भी रूचि नहीं दिखाने पर चार्ज देने के आदेश जारी किये गए। लेकिन उन्होंने चार्ज भी नहीं दिया। वरिष्ठ अधिकारियों के कई आदेशों की अवज्ञा की गई। कर्तव्यहीनता के लिए जारी नोटिस का जवाब भी नहीं दिया गया। देवेन्द्र पाण्डेय को सिविल सेवा आचरण नियमों के विपरित काम करने पर निलंबित कर दिया गया है। उनका इस दौरान मुख्यालय एसीटीडब्ल्यू कार्यालय बिलासपुर होगा। नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button