Holi Celebration In Raipur: फोम पार्टी और रेन डांस संग रायपुरियंस खेलेंगे होली, मिलिंद गाबा सहित नामी सिंगर देंगे प्रस्तुति"/>

Holi Celebration In Raipur: फोम पार्टी और रेन डांस संग रायपुरियंस खेलेंगे होली, मिलिंद गाबा सहित नामी सिंगर देंगे प्रस्तुति

HIGHLIGHTS

  1. होली पर रायपुर शहरभर में खास आयोजन
  2. फोम पार्टी और रेन डांस से रायपुरियां खेलेंगे होली
  3. मिलिंद गाबा सहित नामी सिंगर व डीजे देंगे प्रस्तुति

रायपुर। Holi Celebration in Raipur: रंगों का त्योहार होली को लेकर लोग तैयारी में जुट गए है। बाजार विभिन्न रंगों के गुलाल, आकर्षक पिचकारी और साज-सज्जा के समानों से सज चुका है। पर्व को और भी मजेदार और यादगार बनाने के लिए शहर भर में कई बड़े आयोजन होंगे, जहां अलग-अलग थीम पर होली जाएगी। वहीं बालीवुड सिंगर और प्रसिद्ध डीजे भी अपनी प्रस्तुति देंगे। होली लैंड में 24-25 मार्च होली खेली जाएगी। यहां सिंगर मिलिंद गाबा प्रस्तुति देंगे। वहीं इंटारटिका सी वर्ल्ड में रंग दे इलेक्ट्रिका 24 और 24 जनवरी को आयोजित की जाएगी। एडवेंचर, लगून रेस, पिचकारी वार, वाटर केनन, रेन डांस, फोम पार्टी आदि यहां खास इवेंट होंगे।

वाटर पार्क में भी होगा खास आयोजन

होली लैंड में दो दिन तक दो होली खेली। 24-25 दो दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में नामी सिंगर और डीजे प्रस्तुति देंगे। 25 मार्च को मिलिंद गाबा लाइव कंसर्ट में अपनी आवाज से सभी को नचाएंगे। वहीं रैन डांस और फोम डांस भी होगा। वंडर लैंड पार्क में 23 मार्च को होली के लिए महफिल सजेगी, रेन डांस, पूल पार्टी, लाइव डीजे, फोम पार्टी के साथ अन्य और भी मनोरंजक गतिविधी आयोजित की जाएगी।

वीआपी रोड स्थित फार्म हाउस में “फगुआ” का आयोजन 24 मार्च को किया गया है। डीजे अक्ष, डीजे फंक, डीजे अंतरिक्ष, डीजे कवाल, डीजे लेमन, डीजे किटकैट, पंजाबी डोल, रेन डांस, हर्बल गुलाल यहां खास होंगे। एमएम फन सिटी वाटर पार्क में भी होली का रंग जमेगा। लाइव डीजे, पंजाबी डोल, वेव पूल, रेन डांस, फैमिली पूल में मजे करने के लिए इंतजाम किया गया या है।

डीजे के साथ होली सेलिब्रेट करेगी रोटरी क्वींस

रायपुर क्लब आफ रोटरी क्वींस की ओर से 20 मार्च को होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। टीकी थीम पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें फ्लोरल और वाइब्रेंट ड्रेस कोड है। सिब्बल फार्म में आयोजित कार्यक्रम में मनोरंजक गतिविधियों के साथ डीजे की भी व्यवस्था की गई है। वहीं टैगोर नगर स्थित डीएसआइएफडी यूनिवर्सिटी में डांस प्रतियोगिता रंग दे… का आयोजन 23 मार्च को किया जा रहा है। होली थीम में आयोजित स्पर्धा में एकल और समूह वर्ग में प्रतिभागी डांस प्रस्तुत करेंगे। आयोजन शाम छह बजे से शुरू होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button