Raipur Crime: झांसा देकर महिला मजदूर को घर में ले गया… फिर किया दुष्कर्म, आरोपी को 10 साल की सजा"/>

Raipur Crime: झांसा देकर महिला मजदूर को घर में ले गया… फिर किया दुष्कर्म, आरोपी को 10 साल की सजा

रायपुर में एक महिला के साथ दुष्कर्म और धमकी देने के आरोप में आरोपी को 10 साल का कठोर कारावास और 3000 रुपए का जुर्माना सुनाया गया। पीड़िता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई और 13 गवाहों के बयान के आधार पर आरोपी को दोषी ठहराया गया।

HIGHLIGHTS

  1. रायपुर में महिला से दुष्कर्म के आरोपी को सजा।
  2. आरोपी को 10 साल का कारावास और जुर्माना।
  3. मशीन लाने के बहाने घर में बुलाकर दुष्कर्म किया।

रायपुर। महिला के साथ दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपित को कोर्ट ने 10 साल का कठोर कारावास के साथ 3000 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया गया है। अर्थदंड की राशि नहीं देने पर 2 माह अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

विशेष लोक अभियोजक नीलेश ठाकुर ने बताया कि मोवा निवासी पीड़ित महिला मजदूरी और उसका पति राजमिस्त्री का काम करता है। 21 जून 2023 को उसका पति अपने बीमार रिश्तेदार को देखने के लिए गांव गया था। वह हमेशा की तरह काम में पहुंची। इस दौरान मिस्त्री ने पास के निर्माणधीन मकान से मशीन लाने भेजा।

झांसा देकर मशीन देने के बहाने बुलाया

वहां पहुंचने पर मोवा निवासी आरोपित कुशाल वर्मा (34) से मशीन देने कहा। वह झांसा देकर मशीन देने के बहाने घर के भीतर ले जाकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे मकान की छत से फेकने, उसके बच्चों और पति को जान से मारने की धमकी दी। पति के घर लौटने पर पीड़िता ने घटना की जानकारी दी।

13 गवाहों ने दिए बयान

साथ ही पंडरी पुलिस थाने में तीन अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई।पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर प्रकरण की जांच करने के बाद 22 सितंबर को कोर्ट में चालान पेश किया।विशेष न्यायाधीश पंकज कुमार सिन्हा ने पुलिस की केस डायरी और 13 गवाहों के आधार पर आरोपित को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button