स्किन काली और बाल सफेद होने की वजह है, शरीर में इस विटामिन की गंभीर कमी

किसी भी विटामिन की कमी शरीर में तमाम परेशानियां पैदा करती हैं। शरीर में इसके संकेत भी कई तरह से मिलते हैं। अगर शरीर में विटामिन बी-12 की कमी है तो शरीर में इसके संकेत कई तरह से मिलते हैं। तो चलिए आज आपको इस विटामिन की कमी से शरीर को होने वाले नुकसान के बारे में बताएं, साथ ही जानें कि कैसे इस कमी को पूरा किया जा सकता है।
विटामिन बी-12 की कमी से बाल और स्किन सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। इसकी कमी होने पर कई लक्षण त्वचा में देखने को मिल जाते हैं। आमतौर पर स्किन का काला और बालों का सफेद होना इसका बड़ा कारण होता है। तो चलिए जानें कि विटामिन -12 की कमी के शरीर कैसे संकेत देता है।
विटामिन बी-12 की कमी के शरीर पर संकेत-
  • शरीर पर जहां भी सिलवटे होती हैं वहां कालापन आने लगता है। जैसे गर्दन, माथे या अंडरआर्म्स आदी।
  • होंठ, ओरल कैविटी, हथेलियों, तलवों का काला पड़ना भी विटामिन बी 12 की कमी है।
  • कोहनी या घुटनों का काला होना।
  • नाखूनों पर काले धब्बे का निशान पड़ना।
  • असमय बाल का सफेद होने लगना।
  • जीभ और मुंह में दरार, छाले आदि विटामिन बी 12 की कमी का संकेत हैं।

इन लोगों में होती है विटामिन बी 12 की कमी-

जिन लाेगों की डाइट में विटामिन बी 12 की कमी लंबे समय तक रहती है उनमें ये परेशानी आमतौर पर नजर आती है। इसके आलवा जिन्हें एसिडिटी हो और वे एंटाएसिड खूब खाते हैं। उन लोगों में भी ये विटामिन कम होता है जिनमें न्यूट्रीशन मालअब्जॉर्प्शन सिंड्रोम की समस्या हो। बच्चों में अमूमन विटामिन बी की कमी रहती है। इसलिए उनमें ये लक्षण जल्दी दिखते हैं।
विटामिन बी-12 के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें-vitamin B-12 rich diet
खानपान में सुधार कर आसानी से विटमान बी 12 की कमी पूरी की जा सकती है। आप चाहे तो न्यूट्रीशियनिस्ट से डाइट चार्ट भी बनवा सकते हैं। तो चलिए जाने कि घर में किन चीजों को खा कर आप विटामिन बी 12 को बढ़ा सकते हैं। अंडा, दूध, दही, खमीर युक्त चीजें, चीज, सोया मिल्कआदि।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button