Pakistan News: पाकिस्तान में सऊदी एयरलाइन की फ्लाइट में लगी आग, पेशावर में इमरजेंसी लैंडिंग"/>

Pakistan News: पाकिस्तान में सऊदी एयरलाइन की फ्लाइट में लगी आग, पेशावर में इमरजेंसी लैंडिंग

Pakistan News: नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के प्रवक्ता सैफुल्लाह के अनुसार, विमान के उतरते ही उसके बाएं तरफ लैंडिंग गियर से धुआं और चिंगारी निकलते नजर आए। इसके बाद तुरंत पायलटों को सचेत किया गया। साथ ही एयरपोर्ट की अग्निशमन और बचाव सेवाओं को सूचित किया गया।

HIGHLIGHTS

  1. आपातकालीन निकासी द्वार से यात्रियों को बाहर निकाला गया।
  2. घटना सऊदी एयरलाइंस की फ्लाइट 792 के उतरते समय हुई।
  3. विमान के रनवे पर मुड़ते समय लैंडिंग गियर में आग लग गई।

एजेंसी, इस्लामाबाद। Pakistan News: सऊदी एयरलाइंस के विमान में पाकिस्तान के पेशावर हवाई अड्डे पर आग लग गई। इसमें दस लोग घायल हो गए। जब विमान लैंड कर रहा था तब यह हादसा हुआ। यात्रियों और केबिन क्रू के सदस्यों को इमरजेंसी गेट से सुरक्षित बाहर निकाला गया। विमान रियान से पेशावर आया था।

पाकिस्तान के डॉन समाचार के अनुसार,लैंडिंग गियर में कुछ खराबी के चलते हादसा हुआ। नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएए) ने एक बयान में कहा कि रियाद से आ रहे सऊदी एयरलाइंस के विमान में पेशावर के बाचा खान इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरते समय आग लग गई, जिसके बाद सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
 

विमान में 276 यात्री और 21 चालक दल के सदस्य थे

सीएए के प्रवक्ता सैफुल्लाह के अनुसार, सऊदी एयरलाइंस 792 में 276 यात्री सवार थे। इसके अलावा 21 चालक दल के सदस्य थे। लैंड होने के बाद प्लेन से धुआं निकलता दिखाई दिया। इसकी जानकारी पायलट को दी गई। साथ ही फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू सर्विस को जानकारी दी गई। सभी यात्रियों और क्रू मेंबर को इन्फ्लेटेबल स्लाइड की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

फ्लोरिडा से फोनिक्स जा रहे विमान का टायर फटा

यूएस के टैंपा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार को बड़ा हादसा टल गया। अमेरिका एयरलाइंस विमान 590 का दाहिना टायर टेक ऑफ करते समय ब्लास्ट हो गया। इस दौरान प्लेन नें 176 यात्री और छह क्रू मेंबर थे। ये विमान फ्लोरिडा से फोनिक्स जा रहा था। घटना में किसी प्रकार का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button