Sports In Indore: इंदौर में बढ़ रहे हैं खेल प्रेमी, खिलाड़ी ला रहे पहले से ज्‍यादा पदक, जानकारों ने बताई वजह"/>

Sports In Indore: इंदौर में बढ़ रहे हैं खेल प्रेमी, खिलाड़ी ला रहे पहले से ज्‍यादा पदक, जानकारों ने बताई वजह

इंदौर में खेलों के प्रति तेजी से खेलों के प्रति रुझान बढ़ रहा है। इसके चलते राष्‍ट्रीय स्पर्धाओं में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों की संख्या भी बढ़ी है। साथ ही शहर में राष्ट्रीय स्‍पर्धाएं होने के कारण खिलाड़ियों का हौसला भी बढ़ा है।

HIGHLIGHTS

  1. इंदौर में आयोजित हो रही अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं
  2. गोताखोरी व वाटरपोलो की स्पर्धा भी हुई आयोजित
  3. इंदौर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हासिल कर रहा पदक

Sports in Indore इंदौर। शहर अब खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ते जा रहा है। यहां अब राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्पर्धा आयोजित हो रही है। जिससे खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ रहा है। इंदौर में वर्तमान में राष्ट्रीय गोताखोरी व वाटरपोलो की स्पर्धा आयोजित हो रही है। वाॅटरपोलो की स्पर्धा इंदौर में पहली बार आयोजित हो रही है। इससे खिलाड़ियों को इस खेल के बारे में बारीकी की सीखने और जानने का मौका मिल रहा है। कई इंदौर के खिलाड़ी भी इसमें भाग ले रहे हैं और सफलता भी हासिल कर रहे हैं।

इंदौर के लिए यह अच्छी बात है कि अब बड़ी स्पर्धा भी यहां आयोजित होने लगी है। खिलाड़ियों का कहना है कि यह हमारे लिए अच्छी बात है कि बड़ी स्पर्धा से हमें भी नए-नए खेल के बारें में जानने का मौका मिल रहा है। साथ ही देशभर के खिलाड़ियों के बीच खेलने का अनुभव भी हमारे लिए जरूरी है। राष्ट्रीय स्पर्धा से सभी को सीखने को मिलता है। इससे इंदौर का नाम भी रोशन होता है।

naidunia_image

खिलाड़ियों ने कही ये बात

विश्वामित्र अवार्डी रमेश व्‍यास का कहना है कि इंदौर में अच्छा स्विमिंग पूल बना है। लेकिन आम लोगों के लिए भी आईडीए के स्वीमिंग पूल में निशुल्क सुविधाएं मिलना चाहिए। गोताखोरी में हम वर्ष 1981 से पदक लेकर आ रहे हैं। हर वर्ष खिलाड़ियों की संख्या भी बढ़ रही है।

अंतराष्ट्रीय वाटरपोलो खिलाड़ी सागर तोड़े ने बताया कि इंदौर अब खेल के में तेजी से आगे बढ़ रहा है। यहां के खिलाड़ियों में भी काबिलयत है। यहीं कारण भी है कि कई खेल में अब इंदौर अंतराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए पदक हासिल कर रहा है। इंदौर में राष्ट्रीय स्पर्धा आयोजित होना हमारे लिए गर्व की बात है। वोटरपोलो खेल के प्रति खिलाड़ियों में भी उत्सुकता देखी जा रही है।

 

 

इंदौर के खिलाड़ियों के लिए काफी अच्छी बात है कि अब राष्ट्रीय स्पर्धाएं यहां आयोजित हो रही है। तैराकी और गोताखोरी में निरंतर बच्चों की संख्या बढ़ती जा रही है। इंदौर में स्पर्धा आयोजित होने से खिलाड़ियों को यह फायदा मिलता है कि अपने शहर में उन्हें देशभर के खिलाड़ियों के साथ खेलने का अनुभव मिल जाता है। – योगेंद्र सिंह राठौर, अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button