PM Modi Shapath Grahan : नरेंद्र मोदी तीसरी बार बने प्रधानमंत्री, 30 कैबिनेट मिनिस्टर, 5 स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री सहित 36 राज्यमंत्री ने ली शपथ
HIGHLIGHTS
- नरेंद्र मोदी ने 9 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।
- नरेंद्र मोदी तीसरी बार लगातार प्रधानमंत्री बने।
- नरेंद्र मोदी यह रिकॉर्ड बनाने वाले पहले गैर-कांग्रेसी नेता हैं।
PM Narendra Modi Oath Taking Ceremony LIVE: डिजिटल डेस्क, इंदौर। नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार लगातार इतिहास रचते हुए 9 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने ऐसा कर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की बराबरी कर ली। देश की आजादी के बाद नरेंद्र मोदी पहले ऐसे गैर कांग्रेसी राजनेता हैं, जो तीसरी बार लगातार प्रधानमंत्री बने।
लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी अपने अकेले के दम पर बहुमत हासिल नहीं कर पाई। उसको 240 सीटे मिली हैं, जबकि एनडीए गठबंधन ने 293 सीटें पाकर बहुमत हासिल कर लिया है। एनडीए ने बैठक में नरेंद्र मोदी को ही अपना नेता चुना है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर एनडीए के सभी दलों के बीच मंत्रिमंडल को लेकर बैठक हुई। इस तरह का अनुमान लगाया जा रहा है कि भाजपा गृहमंत्रालय, रक्षामंत्रालय, विदेश मंत्रालय, वित्त मंत्रालय सहित कुछ महत्वपूर्व विभागों को अपने पास ही रखने वाली है। एनडीए के बाकी साथियों को दूसरे मंत्रालयों से ही संतोष करना पड़ेगा।
PM Narendra Modi Oath Ceremony LIVE Modi 3.0 Cabinet Ministers 2024 Sapath Grahan Delhi Latest News In Hindi
पबित्रा मार्गेरिटा ने ली मंत्री पद की शपथ
भाजपा नेता पबित्रा मार्गेरिटा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली।
जॉर्ज कुरियन ने ली मंत्री पद की शपथ
भाजपा नेता जॉर्ज कुरियन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली।
मुरलीधर मोहोल ने ली मंत्री पद की शपथ
भाजपा नेता मुरलीधर मोहोल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली।
निमुबेन बांभनिया ने ली मंत्री पद की शपथ
भाजपा नेता निमुबेन बांभनिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली।
तोखन साहू ने ली मंत्री पद की शपथ
भाजपा नेता तोखन साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली।
हर्ष मल्होत्रा ने ली मंत्री पद की शपथ
भाजपा नेता हर्ष मल्होत्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली।
भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा ने ली मंत्री पद की शपथ
भाजपा नेता भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली।
राज भूषण चौधरी ने ली मंत्री पद की शपथ
भाजपा नेता राज भूषण चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली।
सुकांता मजूमदार ने ली मंत्री पद की शपथ
भाजपा नेता सुकांता मजूमदार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
एस. पी. सिंह बघेल ने ली मंत्री पद की शपथ
भाजपा नेता एस. पी. सिंह बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली।
रक्षा निखिल खडसे ने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ
भाजपा नेता रक्षा निखिल खडसे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
दुर्गा दास उइके ने ली मंत्री पद की शपथ
भाजपा नेता दुर्गा दास उइके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली।
रवनीत सिंह बिट्टू ने ली मंत्री पद की शपथ
भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
कमलेश पासवान ने ली मंत्री पद की शपथ
भाजपा नेता कमलेश पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
बंदी संजय ने ली मंत्री पद की शपथ
भाजपा नेता बंदी संजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
एल. मुरुगन ने ली मंत्री पद की शपथ
भाजपा नेता एल. मुरुगन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
सुरेश गोपी ने ली मंत्री पद की शपथ
भाजपा नेता सुरेश गोपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
बी.एल. वर्मा ने ली मंत्री पद की शपथ
भाजपा नेता बी.एल. वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
शोभा करंदलाजे ने ली मंत्री पद की शपथ
भाजपा नेता शोभा करंदलाजे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
वी. सोमन्ना ने ली मंत्री पद की शपथ
भाजपा के नेता वी. सोमन्ना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
अनुप्रिया पटेल ने ली मंत्री पद की शपथ
अपना दल(सोनेलाल) की नेता अनुप्रिया पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
नित्यानंद राय ने ली मंत्री पद की शपथ
भाजपा नेता नित्यानंद राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
रामनाथ ठाकुर ने ली मंत्री पद की शपथ
JDU नेता रामनाथ ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
रामदास अठावले ने ली मंत्री पद की शपथ
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रमुख रामदास अठावले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
जयंत सिंह चौधरी ने ली मंत्री पद की शपथ
RLD नेता जयंत सिंह चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
जितिन प्रसाद ने ली मंत्री पद की शपथ
भाजपा नेता जितिन प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
प्रतापराव गणपतराव जाधव ने ली मंत्री पद की शपथ
शिवसेना सांसद प्रतापराव गणपतराव जाधव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
अर्जुन राम मेघवाल ने मंत्री पद की ली शपथ
भाजपा नेता अर्जुन राम मेघवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
जितेंद्र सिंह ने ली मंत्री पद की शपथ
भाजपा नेता जितेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
इंद्रजीत सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली
भाजपा नेता राव इंद्रजीत सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
सी.आर. पाटिल ने कैबिनेट मंत्री की ली शपथ
भाजपा नेता सी.आर. पाटिल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
चिराग पासवान ने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ
LJP(रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
जी. किशन रेड्डी ने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ
भाजपा नेता जी. किशन रेड्डी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
मनसुख मंडाविया ने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ
भाजपा नेता मनसुख मंडाविया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
हरदीप सिंह पुरी ने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ
भाजपा नेता हरदीप सिंह पुरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
किरेन रिजिजू ने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ
भाजपा नेता किरेन रिजिजू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
अन्नपूर्णा देवी ने कैबिनेट मंत्री की ली शपथ
भाजपा नेता अन्नपूर्णा देवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
गजेंद्र सिंह शेखावत ने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ
भाजपा नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
भूपेंद्र यादव ने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ
भाजपा नेता भूपेंद्र यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कैबिनेट मंत्री की ली शपथ
भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
अश्विणी वैष्णव ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली
भाजपा नेता अश्विणी वैष्णव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
गिरिराज सिंह ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली
भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
जुएल ओराम ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली
भाजपा नेता जुएल ओराम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली।
प्रह्लाद जोशी ने कैबिनेट मंत्री के रूप में ली शपथ
भाजपा नेता प्रह्लाद जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
राम मोहन नायडू ने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ
TDP नेता राम मोहन नायडू किंजरापु ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
वीरेंद्र कुमार ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री की ली शपथ
भाजपा नेता डॉक्टर वीरेंद्र कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
सर्वानंद सोनोवाल ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री की ली शपथ
भाजपा नेता सर्वानंद सोनोवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
राजीव रंजन (ललन) सिंह ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री की ली शपथ
JDU नेता राजीव रंजन (ललन) सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
जीतन राम मांझी ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री की ली शपथ
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) संस्थापक जीतन राम मांझी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
धर्मेंद्र प्रधान ने कैबिनेट पद की ली शपथ
भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
पीयूष गोयल ने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ
भाजपा नेता पीयूष गोयल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
एचडी कुमारस्वामी ने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ
नेता एचडी कुमारस्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली
मनोहर लाल खट्टर ने ली कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ
भाजपा नेता मनोहर लाल खट्टर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
डॉ. एस जयशंकर ने ली कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ
भाजपा नेता डॉ. एस जयशंकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
निर्मला सीतारमण ने कैबिनेट मंत्री के रूप में ली शपथ
भाजपा नेता निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
शिवराज सिंह चौहान ने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ
भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली।
जे.पी. नड्डा ने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ
भाजपा नेता जे.पी. नड्डा ने राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
नितिन गडकरी ने ली कैबिनेट मंत्री के रूप में ली शपथ
भाजपा नेता नितिन गडकरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
अमित शाह ने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ
अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में मंत्री के रुप में शपथ ली। अमित शाह ने तीसरे नंबर पर कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
राजनाथ सिंह ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ
राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने पीएम मोदी के बाद शपथ ली।
नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ
नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे
मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार शपथ लेने के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचे।
नेपाल, बांग्लादेश, मालदीव, श्रीलंका, मॉरीशसस व सेशेल्स के राष्ट्राध्यक्ष समारोह में पहुंचे
नेपाली प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनौत और सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफीफ राष्ट्रपति भवन में मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ समारोह में शामिल हुए।
श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे शपथ ग्रहण समारोह पहुंचे
श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचे हैं।
शाहरुख और अक्षय शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे, एक-दूसरे से मिलते हुए दिखे
राष्ट्रपति भवन में मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ समारोह में शामिल होने के लिए अभिनेता शाहरुख खान और अक्षय कुमार पहुंचे हैं। उन्होंने एक-दूसरे को गले लगाकर अभिवादन किया।
मॉरीशस के पीएम प्रविंद जुगनौथ समारोह पहुंचे, डीवाई चंद्रचूड़ पत्नी संग मौजूद
मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनौथ मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचे। सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ अपनी पत्नी के साथ शपथ समारोह के लिए राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में पहुंचे।
मल्लिकार्जुन खड़गे शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे, नरेंद्र मोदी को बधाई देन पर कहा- मिलने पर देखेंगे
शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि मैं संवैधानिक कर्तव्य के कारण शामिल हो रहा हूं। राज्यसभा में विपक्ष का नेता होने के नाते मेरा कर्तव्य है। नरेंद्र मोदी को बधाई देने पर कहा कि मिलूंगा तो देखूंगा।
बिजसेन मैन गौतम अदाणी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे, अभिनेता शाहरुख व अक्षय कुमार भी मौजूद
नरेंद्र मोदी के शपथ समारोह के लिए राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी बैठे हुए हैं। इस दौरान वहां अभिनेता शाहरुख खान और अक्षय कुमार भी मौजूद हैं।
अभिनेता विक्रांत मैसी ने कहा- सरकार ने 10 साल में किए बहुत काम, बदलाव के लिए देना होगा समय
अभिनेता विक्रांत मैसी ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक तीसरा कार्यकाल है। मैं एनडीए सरकार के साथ अगले 5 वर्षों का इंतजार कर रहा हूं। सरकार के पिछले 10 वर्षों में मैंने बदलाव देखा है। भारत एक बड़ा देश है, इसलिए यहां बदलाव रातोरात नहीं हो सकते हैं। सरकार को भी समय लगता है।
एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने नहीं लिया मंत्री पद, कहा- हम स्वतंत्र प्रभार नहीं लेंगे
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने कहा कि प्रफुल्ल पटेल ने केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में काम किया है। हमें स्वतंत्र प्रभार के साथ राज्य मंत्री लेना सही नहीं लगा। हमने बीजेपी से कहा कि हम इसके लिए तैयार नहीं हैं। हम कुछ दिन इंतजार करेंगे।
शपथ ग्रहण समारोह पहुंचे JDU नेता लल्लन सिंह, मंत्रालय पर साधी चुप्पी
जेडीयू नेता राजीव रंजन सिंह राष्ट्रपति भवन में मनोनीत पीएम नरेंद्र मोदी के शपथ समारोह में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि हमने किसी मंत्रालय के संबंध में कोई मांग नहीं की है। किसको क्या मंत्रालय मिलेगा यह पीएम का विशेष अधिकार है।
शपथ ग्रहण समारोह के मंच पर बैठे ये नेता, मंत्री बनना तय
दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में मंच पर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के संस्थापक जीतन राम मांझी, रालोद प्रमुख जयंत सिंह चौधरी और भाजपा सांसद-निर्वाचित शोभा करंदलाजे बैठे हुए हैं।
स्मृति ईरानी 2014 में बनी थीं मानव संसाधन विकास मंत्री
हर्षवर्धन को स्वास्थ्य मंत्री, पूर्व अभिनेत्री स्मृति ईरानी को मानव संसाधन विकास मंत्री बनाया गया था। पार्टी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली को वित्त, कॉर्पोरेट व रक्षा मंत्रालय जैसी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
नितिन गडकरी को मिला था सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय
2014 में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग सहित जहाजरानी की भी जिम्मेदारी दी गई थी। रेल मंत्री सदानंद गौड़ा को बनाया गया था। पूर्व सेना प्रमुख वी.के. सिंह को विदेश, प्रवासी भारतीय मामले और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
2014 में राजनाथ सिंह को मिला था गृह मंत्रालय, सुषमा बनी थीं विदेश मंत्री
2014 में राजनाथ सिंह को गृहमंत्री बनाया गया था। सुषमा स्वराज को विदेश मंत्री और प्रवासी भारतीय मामले की जिम्मेदारी दी गई थी। एम. वेंकैया नायडू को शहरी विकास, आवास और शहरी गरीबी उन्मूलन सहित संसदीय मामलों की जिम्मेदारी दी गई थी।
भाजपा ने 2014 लोकसभा चुनाव में हासिल किया था पूर्ण बहुमत
भाजपा ने 2014 के लोकसभा चुनावों में 282 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल किया था। भाजपा स्वतंत्र भारत में बहुमत हासिल करने वाली पहले गैर कांग्रेसी पार्टी थी।
2014 में कांग्रेस को मिली थीं 44 सीटें, नेता प्रतिपक्ष का पद भी नहीं कर पाई हासिल
2014 में भाजपा की आंधी में कांग्रेस से तिनके की तरह बिखर गई थी। 2009 में कांग्रेस को 206 सीटें मिली थीं। वह 2014 में 44 सीटों पर आ गई थी। कांग्रेस 2014 में नेता प्रतिपक्ष का पद भी हासिल नहीं कर पाई थी।