Hindi Diwas Quotes & Wishes: कबीर का गायन है हिंदी, जीवन की परिभाषा है हिंदी… विशेष अंदाज में दीजिए हिंदी दिवस की शुभकमनाएं

Happy Hindi Diwas 2024 Hindi Wishes: हिंदी विश्व की सर्वाधिक बोली जानी वाली भाषाओं में शामिल है। भारत के संदर्भ में हिंदी मात्र एक भाषा नहीं, अपितु देश की राष्ट्रीय और सांस्कृतिक एकता का आधार स्तंभ भी है। इससे राष्ट्रीय एकता को भी मजबूती मिलती है।

HIGHLIGHTS

  1. हर वर्ष 14 सितंबर को मनाया जाता है हिंदी दिवस
  2. हिंदी भाषा से जुड़ी प्रतियोगिताएं आयोजित होती हैं
  3. नई पीढ़ी को हिंदी भाषा का महत्व बताया जाता है

एजेंसी, नई दिल्ली (Hindi Diwas 2024 Quotes Wishes): भारत की संविधान सभा ने 14 सितंबर 1949 को देश की आधिकारिक भाषा के रूप में हिंदी को अपनाया था। यही कारण है कि प्रतिवर्ष 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस (National Hindi Day) मनाया जाता है।

यहां हम आपको ऐसे संदेश बता रहे हैं, जिन्हें साझा कर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

हिंदी सिर्फ हमारी भाषा नहीं,

हमारी पहचान भी है ,

तो आइए हिंदी बोलें, हिंदी सीखें और हिंदी सिखाएं।

हिंदी दिवस 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं।

 

naidunia_image

विविधताओं से भरे इस देश में लगी भाषाओं की फुलवारी है,

इनमें हमको सबसे प्यारी हिंदी मातृभाषा हमारी है।

हिंदी दिवस 2024 की शुभकामनाएं।

————

हिंदी दिवस पर हमने ठाना है,

लोगों में हिंदी का स्वाभिमान जगाना है।

हिंदी दिवस 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं।

————

हिंदी है भारत की आशा

हिंदी है भारत की भाषा।

हिंदी दिवस की शुभकामना

naidunia_image

कबीर का गायन है हिंदी,

सरल शब्दों में कहा जाए,

तो जीवन की परिभाषा है हिंदी।

हिंदी दिवस 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं।

—————

हिन्दी मेरा ईमान है,

हिन्दी मेरी पहचान है,

हिंदी हूं मैं वतन भी,

मेरा प्यारा हिंदुस्तान है।

हिंदी दिवस 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं

—————-

naidunia_image

जैसे रंगों के मिलने से

खिलता है बसंत,

वैसे भाषाओं की मिश्री सी

बोली है हिन्दी

हिन्दी दिवस 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं।

————-

हमारी एकता और अखंडता ही हमारे देश की पहचान है,

हिंदुस्तान हैं हम और हिंदी हमारी जुबान है।

हिन्दी दिवस 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं।

—————

एक देश की एक भाषा हो,

एक सरल पहचान हो

भुगत लिया बहुत, अब तय कर लो

हिंदी का ये हिंदुस्तान है।

हिन्दी दिवस 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं।

————

naidunia_image

हम सब मिलकर दे सम्मान,

निज भाषा पर करें अभिमान,

हिंदुस्तान के माथे की बिंदी,

जन-जन की आत्मा बने हिंदी।

हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

———–

हिंदी को आगे बढ़ाना है,

उन्नति की राह पर ले जाना है,

केवल एक दिन ही नहीं,

हमें नित हिंदी दिवस मनाना है

हिंदी दिवस 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं।

————–

हिंदी भाषा नहीं भावों की अभिव्यक्ति है,

यह मातृभूमि पर मर मिटने की भक्ति है।

हिंदी दिवस 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button