‘BJP की हार के बाद अयोध्यावासियों को मिल रही गालियां’…, कांग्रेस ने कहा- यह दुर्भाग्यपूर्ण"/>

‘BJP की हार के बाद अयोध्यावासियों को मिल रही गालियां’…, कांग्रेस ने कहा- यह दुर्भाग्यपूर्ण

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने उन्हें (बीजेपी को) करारा जवाब दिया है। भाजपा अयोध्या की भी सीट नहीं जीत सकी। अब आप देख सकते हैं कि वह किस तरह से अयोध्या के लोगों को गाली दे रहे हैं।

एएनआई, नई दिल्ली। कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा को अयोध्या की हार पर घेरने की कोशिश की। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि अयोध्या की सीट हारने के बाद भाजपा के इशारों पर सोशल मीडिया पर अयोध्यावासियों को टारगेट किया जा रहा है।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने उन्हें (बीजेपी को) करारा जवाब दिया है। भाजपा अयोध्या की भी सीट नहीं जीत सकी। अब आप देख सकते हैं कि वह किस तरह से अयोध्या के लोगों को गाली दे रहे हैं। एनडीए का फुल फॉर्म ‘नायडू डिपेंडेंट एलायंस’ या ‘नीतीश डिपेंडेंट एलायंस’ है।

राम के वंशजों का हो रहा अपमान

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि अवध क्षेत्र का निवासी होने के नाते मन बहुत दुखी और पीड़ा में है। भाजपा सरकार के संगठनों के इशारे पर जिस तरह से अयोध्या के लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है, उसकी मैं निंदा करता हूं। यह मत भूलिए कि भगवान राम उनका जन्म अयोध्या में हुआ, उनकी जन्मस्थली, भूमि और मंदिर यहां है। आज जो लोग अयोध्या के निवासी हैं, वे भगवान राम के तत्कालीन राज्य के वंशज हैं। सोशल मीडिया पर भगवान राम के वंशजों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है, क्योंकि उन्होंने वहां से बीजेपी उम्मीदवार को हराया था। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button