Jabalpur Lok Sabha Election 2024 LIVE: कमल नाथ बोले-छिंदवाड़ा की जनता का फैसला मुझे स्वीकार, विपक्ष में बैठने की जिम्मेदारी दी"/>

  Jabalpur Lok Sabha Election 2024 LIVE: कमल नाथ बोले-छिंदवाड़ा की जनता का फैसला मुझे स्वीकार, विपक्ष में बैठने की जिम्मेदारी दी

HIGHLIGHTS

  • 1. Jablpur Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: कांग्रेस से दिनेश यादव, भाजपा से आशीष दुबे मैदान में
  • 2. Rewa Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: भाजपा से जनार्दन मिश्रा व कांग्रेस से नीलम अभय मिश्रा में टक्‍कर
  • 3. Damoh Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: बीजेपी से राहुल सिंह लोधी एवं कांग्रेस से तरवर सिंह लोधी की प्रतिष्‍ठा दांव पर

मध्‍य प्रदेश में लोकसभा की 29 सीटों में से जबलपुर, सीधी, शहडोल, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा, दमोह, सतना, रीवा सीटें भी शामिल हैं। यहां फग्‍गन सिंह कुलस्‍ते और ओंकार सिंह मरकाम के बीच रोचक मुकाबला है। श्‍हडोल में मतदाता भाजपा और कांग्रेस दोनों को अवसर देते आए हैं। सीधी में डॉ. राजेश मिश्रा और कांग्रेस से कमलेश्‍वर पटेल के बीच टक्‍कर है। जहां तक सतना की बात है, यहां पर लोकसभा सीट में से पांच विधानसभा सीटों पर बीजेपी और दो सीटों पर कांग्रेस का दबदबा है। यहां जानिये जबलपुर, सीधी, शहडोल, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा, दमोह, सतना, रीवा सीटों का लेटेस्‍ट अपडेट

4 June 2024
4 June 20245 : 28 : 22 PM

Jabalpur Lok Sabha Chunav Result 2024 Counting LIVE : आशीष दुबे की जीत की खुशी में नागपुर से विशेष धूल ढोल मंगाया

Jabalpur Lok Sabha Chunav Result 2024 Counting LIVE : जीत का नया रिकार्ड के साथ भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे कुछ ही देर में मतगणना स्थल पर पहुंचने जा रहे हैं। आशीष दुबे दिनेश यादव से 462362 वोट आगे रहे। आशीष दुबे की जीत की खुशी बनाने के लिए मतगणना केंद्र के बाहर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हो गए हैं। नागपुर से विशेष ढोल डाल मंगाया गया है।

4 June 20244 : 20 : 23 PM

Chhindwada Lok Sabha Chunav Result 2024 Counting LIVE : जीत पर मन्नत पूरी करने दंडवत हनुमान मंदिर पहुंचीं विवेक बंटी साहू की सास

Chhindwada Lok Sabha Chunav Result 2024 Counting LIVE : छिंदवाड़ा के होने वाले सांसद विवेक बंटी साहू की सासू माँ हनुमान मंदिर दंडवत मंदिर जाकर हनुमान जी का आशीर्वाद लिया। नकुल कमल नाथ को 529460 मत मिले, जिसमें विवेक साहू भाजपा 113655 से विजय हुए।

 

4 June 20242 : 37 : 38 PM

Jabalpur Lok Sabha Chunav Result 2024 Counting LIVE : आवास पर जीत के जश्न में डूबे भाजपा प्रत्याशी

 Jabalpur Lok Sabha Chunav Result 2024 Counting LIVE : जीत का अंतर जिस तरह चरणवार बड़ा होता जा रहा है उसके साथ ही भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे के चेहरे में मुस्कान बढ़ती जा रही है। मतगणना स्थल से करीब सात किलोमीटर दूर अपने राइट टाउन स्थित आवास पर आशीष दुबे अपने स्वजन और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ खुशी बांट रहे हैं।

4 June 20241 : 14 : 08 PM

Jabalpur Lok Sabha Chunav Result 2024 Counting LIVE : तेंदूखेड़ा में कांग्रेस तो गाडरवारा में भाजपा आगे

Jabalpur Lok Sabha Chunav Result 2024 Counting LIVE : नरसिंहपुर विधानसभावार के तेंदूखेड़ा में कांग्रेस तो गाडरवारा में भाजपा बढ़त बनाए हुए हैं। तेदूखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में मतगणना के आठवें 37060 राउण्ड में दर्शन सिंह चौधरी को जहां 44855 मत प्राप्त हुए हैं। वहीं कांग्रेस के संजय शर्मा को 33533 मत मिले हैं। गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र में मतगणना के सातवें राउंंड में दर्शन सिंह चौधरी को जहां 44855 मत प्राप्त हुए हैं। वहीं कांग्रेस के संजय शर्मा को 27858 मत मिले हैं।

4 June 202412 : 52 : 25 PM

Chhindwada Lok Sabha Chunav Result 2024 Counting LIVE : भाजपा की बढ़त पर कमल नाथ बोले-मतदाता को समझा नहीं सके

Chhindwada Lok Sabha Chunav Result 2024 Counting LIVE : भाजपा की बढ़त पर कमल नाथ बोले-  मैंने कभी सीटों की घोषणा नहीं की। मैं सभी हारे हुए प्रत्याशी और जीते हुए विधायकों के साथ इस बात की समीक्षा करूंगा कि आखिर वह क्या वजह रही जो हम अपनी बात मध्य प्रदेश के मतदाता को समझा नहीं सके।

4 June 202412 : 47 : 44 PM

Chhindwada Lok Sabha Chunav Result 2024 Counting LIVE : कमल नाथ ने मानी हार बोले-छ‍िंंदवाड़ा की जनता का फैसला मुझे स्‍वीकार है

Chhindwada Lok Sabha Chunav Result 2024 Counting LIVE : कमल नाथ ने छिंदवाड़ा में बेटे नकुल नाथ की हार स्वीकारी। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से चर्चा में कहा कि छिंदवाड़ा की जनता का जो फैसला है, उसे मैं स्वीकार करता हूं। जो आइएनडीआइए के पक्ष में जो रुझान आए हैं, वे बहुत अच्छे हैं। दूसरे दलों के साथ मिलकर सरकार बनाने का प्रयास करना चाहिए।

 

 

 

 

 

4 June 202412 : 38 : 40 PM

Sidhi Lok Sabha Chunav Result 2024 Counting LIVE : भाजपा के डॉक्टर राजेश मिश्रा 362536 मतों से आगे

Sidhi Lok Sabha Chunav Result 2024 Counting LIVE :  सीधी सीधी लोकसभा से भाजपा के डॉक्टर राजेश मिश्रा को अब तक की मतगणना में 362536 व कांग्रेस के कमलेश्वर पटेल  को 222242 मत मिले हैं। डॉक्टर राजेश मिश्रा 140294 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से जम्मीदवार अजय प्रताप सिंह 28 हजार वोट

4 June 202412 : 23 : 57 PM

Satna Lok Sabha Chunav Result 2024 Counting LIVE : सतना सीट पर भाजपा के गणेश सिंह 82576 मतों से जीते

Satna Lok Sabha Chunav Result 2024 Counting LIVE : सतना सीट पर भाजपा के गणेश सिंह 82576 मतों से जीते। सतना लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी गणेश सिंह 16वें राउंड के बाद 84449 वोटोंसे जीते। भाजपा को 458197 मत, कांग्रेस को 373748 व बसपा 185292 मत मिले, जिसमें डाक मत पत्र की गिनती शामिल नहीं है।

4 June 202411 : 00 : 07 AM

Balaghat Lok Sabha Chunav Result 2024 Counting LIVE : भाजपा प्रत्याशी भारती पारधी को जीत की बधाई देने का दौर शुरू

Balaghat Lok Sabha Chunav Result 2024 Counting LIVE : बालाघाट सिवनी संसदीय सीट की भाजपा प्रत्याशी को जीत की बधाई देने का दौर शुरू हुआ। भाजपा कार्यालय में मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। भारती पारधी आगे चल रही थीं। अभी तक भाजपा प्रत्याशी भारती पारधी को 377404 वोट और कांग्रेस के सम्राट सरस्वार को 294096 वोट मिले हैं, जबकि तीसरे नंबर पर बसपा प्रत्याशी कंकर मुंजारे को 18907 मत मिले हैं।

4 June 202410 : 58 : 39 AM

Jabalpur Lok Sabha Chunav Result 2024 Counting LIVE : आठ विधानसभा में के11 लाख 65 हजार मतों की गिनती जारी

Jabalpur Lok Sabha Chunav Result 2024 Counting LIVE :  जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में जिले की 8 विधानसभा में पड़े 11 लाख 65 हजार मतों की गिनती जारी है। 18 राउंड में काउंटिंग पूरी होगी। दोपहर 2 बजे तक नतीजे आने की उम्मीद है। 19 मई को हुई वोटिंग में 61% मतदान हुआ था।

4 June 202410 : 54 : 25 AM

Chhindwada Lok Sabha Chunav Result 2024 Counting LIVE : 40 सालों का रिकॉर्ड टूटने जा रहा

Chhindwada Lok Sabha Chunav Result 2024 Counting LIVE :  छिंदवाड़ा में कांग्रेस का किला धराशाई होने की ओर, 40 सालों का रिकॉर्ड टूटने जा रहा है। भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू 117000 से 13वें राउंड से आगे हैंं। छिंदवाड़ा विधानसभावार भाजपा की लीड कर रहा है। परासिया में 22374, छिंदवाड़ा में 17500, जामई में 23000, पांढुरना में 23000, अमरवाड़ा में 17500, चौरई में 11500 व सौंसर 7000 मत मिले हैंं। 18वें राउंड के बाद भाजपा के  विवेक बंटी साहू 1 लाख 9000से आगे हैं।

4 June 202410 : 52 : 02 AM

Mandla Lok Sabha Chunav Result 2024 Counting LIVE : डिंडोरी विधानसभा क्षेत्र से 30 वर्ष बाद भाजपा की जीत

Mandla Lok Sabha Chunav Result 2024 Counting LIVE : मंडला संसदीय क्षेत्र में शामिल डिंडोरी विधानसभा क्षेत्र से 30 वर्ष बाद भाजपा प्रत्याशी की जीत। यहां से कांग्रेस उम्मीदवार ओंकार सिंह मरकाम विधायक होने के बाद भी 3032 वोट से भाजपा उम्मीदवार से पीछे रह गए। अभी तक भाजपा को 634785 व कांग्रेस को 546336 मत मिले हैं। केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते 88449 मतों से आगे चल रहे हैं।

4 June 202410 : 47 : 0 AM

Jabalpur Lok Sabha Chunav Result 2024 Counting LIVE : नरसिंहपुर के गाडरवारा में मतगणना रोकी, पुलिस ने कांग्रेसियों को किया गिरफ्तार

Jabalpur Lok Sabha Chunav Result 2024 Counting LIVE : होशंगाबाद लोकसभा के नरसिंहपुर की गाडरवारा विधानसभा की वोटिंग मतगणना कांग्रेसियों ने रोक दी है। कांग्रेस नेताओं का कहना है, कि ईवीएम मशीन जमा कराते समय 80% से लेकर 75% बैटरी चार्ज थी, लेकिन अभी सभी मत पेटियां 99% चार्ज बता रही हैं। पुलिस ने कांग्रेसियों को गिरफ्तार किया है।

4 June 202410 : 32 : 53 AM

Balaghat Lok Sabha Chunav Result 2024 Counting LIVE : बालाघाट लोकसभा में बीजेपी और कांग्रेस के बीच रोचक मुकाबला

Balaghat Lok Sabha Chunav Result 2024 Counting LIVE : बालाघाट लोकसभा की सिवनी और बरघाट विधानसभा के चार चक्र में 8635 मतों की बढ़त। बीजेपी की भारती पारधी को 61581 मत मिले। कांग्रेस के सम्राट अशोक सिंह सरस्वार के खाते में आए 52946 मत। सिवनी में 112 और बरघाट में 104 मतदान केंद्रों की गणना का कार्य पूरा।

4 June 202410 : 17 : 50 AM

Jabalpur Lok Sabha Chunav Result 2024 Counting LIVE : तोड़ दिया राकेश सिंह का रिकॉर्ड, भाजपा के आशीष दुबे की जीत तय सिर्फ घोषणा बाकी

Jabalpur Lok Sabha Chunav Result 2024 Counting LIVE : जबलपुर में आशीष दुबे की जीत तय सिर्फ घोषणा बाकी है। 4 लाख से अधिक मतों की बढ़त बनाए हुए हैं।  4390 लोगों ने नोटा के बटन दबाए हैं। भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे को 709130 लाख वोट वहीं कांग्रेस के दिनेश यादव को  272062 लाख वोट मिले। दोपहर तक जबलपुर लोकसभा सीट के लिए VVPAT पर्ची का मिलान किया गया। आशीष दुबे ने राकेश सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया। राकेश सिंह ने विवेक तन्खा को 4 लाख 54 हज़ार 744 वोटों से हराया था।
 

4 June 202410 : 09 : 26 AM

Damoh Lok Sabha Chunav Result 2024 Counting LIVE : भाजपा प्रत्याशी राहुल संहिता 405761 मतों से विजयी

Damoh Lok Sabha Chunav Result 2024 Counting LIVE : दमोह संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राहुल संहिता 405761 मतों से विजयी घोषित किए गए इन्हें 7 लाख 8589 मत मिले जबकि कांग्रेस प्रत्याशी तरवर सिंह लोधी को 3 लाख 2828 मत प्राप्त हुए।

4 June 202410 : 03 : 25 AM

Balaghat Lok Sabha Chunav Result 2024 Counting LIVE : सिवनी विधानसभा में 58702 मतों से भाजपा जीती

 Balaghat Lok Sabha Chunav Result 2024 Counting LIVE : बालाघाट लोकसभा की सिवनी विधानसभा के 13 चक्र में 58702 मतों से भाजपा की भारती पारधी को जीत मिली है। यहां भाजपा ने कांग्रेस को 58702 मतों से पीछे छोड़ते हुए 118587 मत प्राप्त किए हैं। कांग्रेस के सम्राट अशोक सिंह सरस्वार सिवनी विधानसभा के 336 मतदान केंद्रों में 59885 मत हासिल हुए हैं। नोटा को 1902 वोट मिले हैं।

4 June 20249 : 54 : 57 AM

Jabalpur Lok Sabha Chunav Result 2024 Counting LIVE : भाजपा की बढ़त पर कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश यादव बाेले

 Jabalpur Lok Sabha Chunav Result 2024 Counting LIVE : कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश यादव ने कहा कि लड़ाई भाजपा के प्रत्याशी से नहीं मोदी से है। कई जगह कांग्रेस आगे है, अभी पहले चरण का रुझान आया है।

4 June 20249 : 50 : 45 AM

Balaghat Lok Sabha Chunav Result 2024 Counting LIVE : 56-56 मतदान केंद्रों की गणना पूरी

Balaghat Lok Sabha Chunav Result 2024 Counting LIVE : बालाघाट लोकसभा की सिवनी और बरघाट विधानसभा के दो चक्र में 4950 मतों की बढ़त के साथ भाजपा की भारती पारधी आगे। बीजेपी कि भारती पारधी को 31151 मत मिले। कांग्रेस के सम्राट अशोक सिंह सरस्वार के खाते में आए 26201 मत। 56-56 मतदान केंद्रों की गणना का कार्य पूरा।

4 June 20249 : 47 : 06 AM

Rewa Lok Sabha Chunav Result 2024 Counting LIVE : बीजेपी की बढ़त पर कांग्रेस प्रत्याशी नीलम अभय मिश्रा बोलीं-मशीनों में गड़बड़ी

Rewa Lok Sabha Chunav Result 2024 Counting LIVE : रीवा लोकसभा सीट मतगणना स्थल पर मीडिया के लिए स्थापित किए गए केंद्र में अचानक पहुंची कांग्रेस प्रत्याशी नीलम अभय मिश्रा,  रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल  पर मनमानी रवैया का आरोप लगाया है। बोलीं- पांच मशीनों में गड़बड़ी हुई है। जब तक आपत्ति  का निराकरण नहीं होगा तब तक मतगणना आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा। रीवा लोकसभा क्षेत्र में बीजेपी उम्मीदवार जनार्दन मिश्रा कांग्रेस उम्मीदवार नीलम अभय मिश्रा से 123982 मतों से आगे।

4 June 20249 : 36 : 12 AM

Damoh Lok Sabha Chunav Result 2024 Counting LIVE : भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह 17000 मतों से कांग्रेस प्रत्याशी तरवर सिंह से आगे

 Damoh Lok Sabha Chunav Result 2024 Counting LIVE : दमोह संसदीय क्षेत्र में अभी तक दूसरे राउंड में दमोह संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह  17000 मतों से कांग्रेस प्रत्याशी तरवर सिंह से आगे है। राहुल सिंह मतगणना स्थल पहुंचे हैं।

4 June 20249 : 32 : 34 AM

Balaghat Lok Sabha Chunav Result 2024 Counting LIVE : कांग्रेस को 7077 और भाजपा को 5933 मत मिले

Balaghat Lok Sabha Chunav Result 2024 Counting LIVE : बालाघाट लोकसभा चुनाव के परिणामों के रुझान आना शुरू हो गए हैं। बैलेट पेपर की गणना 15 मिनट देरी से हुई, जिसमें अभी कांग्रेस 1144 से आगे है। इसमें कांग्रेस को 7077 और भाजपा को 5933 मत मिले हैं।

4 June 20249 : 24 : 56 AM

Balaghat Lok Sabha Chunav Result 2024 Counting LIVE : पहले चक्र में कांग्रेस के सम्राट अशोक सिंह सरस्वार आगे

Balaghat Lok Sabha Chunav Result 2024 Counting LIVE : बालाघाट लोकसभा की सिवनी विधानसभा में बढ़त के साथ कांग्रेस के सम्राट अशोक सिंह सरस्वार आगे। 28 मतदान केंद्रों की गणना पूरी।

4 June 20249 : 08 : 15 AM

Jabalpur Lok Sabha Chunav Result 2024 Counting LIVE : भाजपा प्रत्याशी आशीष 93815 मतों से आगे

Jabalpur Lok Sabha Chunav Result 2024 Counting LIVE : जबलपुर उत्तर के पहले चरण में आशीष दुबे को 143439 वोट मिले वहीं कांग्रेस के दिनेश यादव को 49624 वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी आशीष 93815 मतों से आगे हैं।

4 June 20248 : 54 : 28 AM

Shahdol Lok Sabha Chunav Result 2024 Counting LIVE: भाजपा की हिमाद्री सिंह 396510 लाख वोट से आगे

Shahdol Lok Sabha Chunav Result 2024 Counting LIVE : संसदीय क्षेत्र शहडोल-12 से भाजपा प्रत्याशी हिमाद्री सिंह 3 लाख 96 हजार 510 से आगे चल रही हैं। मानपुर विधानसभा क्षेत्र की एक सीट का परिणाम आना अभी बाकी है। आठ विधानसभा में 7 विधानसभा क्षेत्र के परिणाम आ चुके हैं।

4 June 20248 : 33 : 29 AM

Chhindwada Lok Sabha Chunav Result 2024 Counting LIVE : शुरुआती दौर में पीछे चल रहे नकुल नाथ बोले-इंडिया गठबंधन जीतेगा

Chhindwada Lok Sabha Chunav Result 2024 Counting LIVE : छिंदवाड़ा लोक सभा सीट के लिए नकुल नाथ मतगणना स्थल पहुंचे। शुरुआती दौर में पीछे चल रहे नकुल नाथ बोले-इंडिया गठबंधन जीतेगा, छिंदवाड़ा भी जीतेंगे सच की जीत होगी।

4 June 20248 : 28 : 53 AM

Balaghat Lok Sabha Chunav Result 2024 Counting LIVE : सिवनी मुख्यालय के पॉलिटेक्निक कालेज में मतगणना जारी

Balaghat Lok Sabha Chunav Result 2024 Counting LIVE : बालाघाट- सिवनी और मंडला-सिवनी सीट की चार विधानसभा क्षेत्र की मतगणना सिवनी मुख्यालय के पॉलिटेक्निक कालेज में जारी है। सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने पुलिस अधिकारियों से पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह ने चर्चा की।

4 June 20248 : 25 : 40 AM

Jabalpur Lok Sabha Chunav Result 2024 Counting LIVE: जबलपुर में अभी तक भाजपा को बढ़त

Jabalpur Lok Sabha Chunav Result 2024 Counting LIVE : जबलपुर में डाक मत पत्रों की गिनती के बाद अभी तक जबलपुर लोकसभा सीट मध्‍य से भाजपा बढ़त पर है।

4 June 20248 : 21 : 12 AM

Shahdol Lok Sabha Chunav Result 2024 Counting LIVE: ब्‍यौहारी और जयपुर की मतगणना जारी

Shahdol Lok Sabha Chunav Result 2024 Counting LIVE:  शहडोल लोकसभा सीट के लिए विधानसभा जैसीनगर ब्‍यौहारी और जयपुर की मतगणना शुरू। कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी है।

4 June 20248 : 18 : 48 AM

Jabalpur Lok Sabha Chunav Result 2024 Counting LIVE:कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश यादव मतगणना से जुड़ी जानकारी लेने पहुंचे

Jabalpur Lok Sabha Chunav Result 2024 Counting LIVE: जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में बनाए गए मतगणना केंद्र में पहले डाक मत पत्रों की गिनती हुई थी। मतगणना स्थल में कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश यादव मतगणना से जुड़ी जानकारी लेने पहुंचे थे।

4 June 20248 : 16 : 20 AM

Jabalpur Lok Sabha Chunav Result 2024 Counting LIVE: गेट पर जांच के बाद ही दिया गया प्रवेश

Jabalpur Lok Sabha Chunav Result 2024 Counting LIVE: उम्मीदवार, उनके निर्वाचन अभिकर्ता एवं गणना अभिकर्ताओं को विश्वविद्यालय परिसर स्थित इंडियन कॉफी हाउस के गेट पर जांच के बाद गणना स्थल के भीतर आने दिया गया। 

4 June 20248 : 06 : 27 AM

Jabalpur Lok Sabha Chunav Result 2024 Counting LIVE: 8:00 बजे से गिनती शुरू हुई, अब तक भाजपा आगे

Jabalpur Lok Sabha Chunav Result 2024 Counting LIVE: जबलपुर लोक सभा सीट के मतगणना केंद्र में सभी कर्मचारी और अधिकारी सुबह 6:30 बजे पहुंच गए और अपनी अपनी टेबल पर बैठ गए थे। 8:00 बजे से गिनती शुरू हो गई थी। अब तक भाजपा बढ़त बनाए हुए है। 

4 June 20248 : 02 : 40 AM

Jabalpur Lok Sabha Chunav Result 2024 Counting LIVE: जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में बनाए गए मतगणना केंद्र में स्ट्रांग कॉल रूम की सुरक्षा चुस्‍त

Jabalpur Lok Sabha Chunav Result 2024 Counting LIVE: जबलपुर लोकसभा सीट जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में बनाए गए मतगणना केंद्र में स्ट्रांग कॉल रूम की सुरक्षा चुस्‍त रही। उस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं प्रभारी कलेक्टर अनय द्विवेदी, एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

4 June 20247 : 35 : 44 AM

Jabalpur Lok Sabha Chunav Result 2024 Counting LIVE: प्रत्येक गणना अधिकारी को यूनिक सीरियल नंबर या कोड दिया

Jabalpur Lok Sabha Chunav Result 2024 Counting LIVE: जबलपुर में मतगणना स्‍थल पर पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक गणना अधिकारी को यूनिक सीरियल नंबर या कोड दिया, जो लेवल्ड था, जिससे यह पता चला कि उसमें उसकी श्रेणी मतगणना पर्यवेक्षक की है या मतगणना सहायक की।

4 June 20247 : 24 : 51 AM

Jabalpur Lok Sabha Chunav Result 2024 Counting LIVE: मतगणना स्थल पहुंचने पर ही बताया गया कि किस टेबल पर मतों की गणना करनी

Jabalpur Lok Sabha Chunav Result 2024 Counting LIVE: जबलपुर में मतगणना प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने की निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप मतगणना के लिए नियुक्त अधिकारियों-कर्मचारियों को मतगणना स्थल पहुंचने पर ही यह बताया गया कि उन्हें किस टेबल पर मतों की गणना करनी है।

4 June 20247 : 13 : 48 AM

Jabalpur Lok Sabha Chunav Result 2024 Counting LIVE: रिकार्ड के लिए मतगणना से संबंधित प्रक्रिया की वीडियोग्राफी

Jabalpur Lok Sabha Chunav Result 2024 Counting LIVE: जबलपुर में रेंंडमाइजेशन का कार्य व्यक्तिगत (मैन्युअल) रूप से या फिर कम्प्यूटर से किया जा रहा है। रेंंडमाइजेशन होने के तत्काल बाद पोस्टिंग (नियुक्ति) सूचियां प्रात: 6 बजे संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को सौंप दी गई। आयोग के निर्देशानुसार रिकार्ड के लिए मतगणना से संबंधित प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button