नन्ही परी के जन्म पर Varun Dhawan ने जाहिर की खुशी, पोस्ट कर शेयर की गुड न्यूज"/>

नन्ही परी के जन्म पर Varun Dhawan ने जाहिर की खुशी, पोस्ट कर शेयर की गुड न्यूज

कपल के घर नन्ही परी का जन्म हुआ है, इस बात की जानकारी बॉलीवुड निर्देशक और वरुण धवन के पिता ने दी थी।

HIGHLIGHTS

  1. पहली बार पिता बनने पर वरुण ने भी अपनी खुशी जाहिर की है।
  2. पोस्ट कर इस गुड न्यूज को सभी के साथ शेयर किया है।
  3. सेलेब्स से लेकर फैंस तक सभी वरुण और नताशा के लिए काफी खुश हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Varun Dhawan-Natasha Dalal: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन पापा बन गए हैं। उनकी पत्नी नताशा दलाल ने बेटी को जन्म दिया है। कपल ने अपने पहले बच्चे के रूप में बेटी का स्वागत किया है। देर रात इस बात की जानकारी मिली है। पहली बार पिता बनने पर वरुण ने भी अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस गुड न्यूज को सभी के साथ शेयर किया है। अब हर कोई उन्हें भर-भरकर बधाईयां दे रहे हैं। सेलेब्स से लेकर फैंस तक सभी वरुण और नताशा के लिए काफी खुश हैं।

naidunia_image

वरुण ने शेयर किया पोस्ट

कपल के घर नन्ही परी का जन्म हुआ है, इस बात की जानकारी बॉलीवुड निर्देशक और वरुण धवन के पिता ने दी थी। बताया गया था कि नताशा को लेबर पेन शुरू होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया। अब हाल ही में वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी बेबी गर्ल के अराइवल की अनाउंसमेंट की है। उन्होंने इसके साथ कैप्शन में लिखा, हमारी बेबी गर्ल यहां है। मां और बच्चे के लिए शुभकामनाओं के लिए आपका धन्यवाद। हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे कृष्ण।

सेलेब्स ने दी बधाई

अब इस पोस्ट पर सेलेब्स से लेकर फैंस तक सभी तरह-तरह के कमेंट कर कपल को बधाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने कमेंट करते हुए लिखा, बधाई हो। वहीं, करीना कपूर ने कमेंट करते हुए पूरे परिवार को बधाई दी है। उन्होंने लिखा, गाॅड ब्लेस ऑल ऑफ यू। क्या खबर मिली है। बता दें कि वरुण धवन ने एक बार कॉफी विद करण शो पर यह शेयर किया था कि वे एक बेटी के पापा बनना चाहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button