Kanker Lok Sabha Election Result 2024: कांकेर सीट पर 1998 के बाद से भाजपा का कब्‍जा, 10 प्रत्‍याशियों की किस्‍मत दांव पर"/>

Kanker Lok Sabha Election Result 2024: कांकेर सीट पर 1998 के बाद से भाजपा का कब्‍जा, 10 प्रत्‍याशियों की किस्‍मत दांव पर

CG Kanker Chunav Result 2024: कांकेर सीट पर हुए चुनाव में 76.23 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने वोट का इस्‍तेमाल किया था। अगर इस सीट की राजनीतिक पृष्ठभूमि की बात करें तो भाजपा के किले को कांग्रेस पिछले छह चुनाव से भेद नहीं पाई है।

HIGHLIGHTS

  1. Chhattisgrah, Kanker Lok Sabha Seat Result: कांकेर सीट पर छह चुनाव से नहीं जीत पाई कांग्रेस
  2. CG, Kanker Lok Sabha Election Result 2024: इस सीट पर 1998 के बाद से भाजपा का कब्‍जा
  3. Kanker Lok Sabha Chunav Result 2024: कांकेर लोकसभा क्षेत्र में कुल आठ विधानसभा सीटें

कांकेर। Kanker Lok Sabha Election Result 2024: छत्‍तीसगढ़ की कांकेर लोकसभा सीट पर 26 अप्रैल को हुए मतदान का परिणाम चार जून को आने वाला है। इस सीट पर हुए चुनाव में 76.23 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने वोट का इस्‍तेमाल किया था। अगर इस सीट की राजनीतिक पृष्ठभूमि की बात करें तो भाजपा के किले को कांग्रेस पिछले छह चुनाव से भेद नहीं पाई है। इस सीट पर 1998 के बाद से भाजपा का दबदबा बना हुआ है। इस बार कांकेर लोकसभा सीट से अपनी किस्‍मत आजमाने 10 उम्‍मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं।

कांकेर लोकसभा सीट का इतिहास

Kanker Lok Sabha Result 2024: बस्‍तर जिले का हिस्‍सा रहा कांकेर को वर्ष 1998 में एक नया जिला बनाया गया था। कांकेर लोकसभा क्षेत्र में कुल आठ विधानसभा सीटें हैं, जिसमें छह अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं।

इस सीट पर रोचक मुकाबला

अगर राजनीतिक पृष्ठभूमि की बात करें तो कांकेर जिला गठन के बाद से इस सीट पर स्‍थानीय प्रत्‍याशी पर ही मतदाताओं ने भरोसा जताया है। इसका उदाहरण 1998 के चुनाव में देखने को मिला जब बस्‍तर टाइगर कहे जाने वाले कांग्रेस महेंद्र कर्मा को भी हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा के सोहन पोटाई ने महेंद्र को पटखनी दी थी। यही कारण है इस बार भाजपा ने भोजराज नाग और कांग्रेस ने बीरेश ठाकुर को टिकट दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button