रायपुर में यहां मिलते हैं सबसे स्वादिष्ट पराठे, 11 तरह की पराठों की मिलेगी वैरायटी, स्‍वाद चखने दूर-दूर से आते हैं लोग"/>

रायपुर में यहां मिलते हैं सबसे स्वादिष्ट पराठे, 11 तरह की पराठों की मिलेगी वैरायटी, स्‍वाद चखने दूर-दूर से आते हैं लोग

रायपुर। Raipur Food Stall: अगर आप आलू पराठे के साथ ही विभिन्न प्रकार के पराठे खाने के शौकीन हैं तो आपको कहीं और भटकने की आवश्यकता नहीं है। पचपेड़ी नाका स्थित खाना खजाना में आपको आपका मनपसंद पराठा मिलेगा। यहां आपको 11 प्रकार के पराठे के साथ ही वेज बिरयानी, वेज पुलाव, पनीर चिली, चाउमीन, मोमोस सहित बहुत से व्यंजन मिलेंगे।

यहां का स्वाद ऐसा लाजवाब है कि उपभोक्ता यहां बार-बार आना पसंद करता है। खाना खजाना में आपको आलू पराठा, गोभी पराठा, पनीर पराठा, लच्छा पराठा, मिक्स पराठा, प्याज पराठा, मेथी पराठा, प्लेन पराठा, मुली पराठा, कार्न पराठा, मैक्सीकन पराठा आदि मिलेंगे। यहां के लाजवाब स्वाद के कारण देर शाम से लेकर रात तक यहां ग्राहकों की भीड़ बनी रहती है। आम उपभोक्ताओं के साथ ही आनलाइन भोजन परोसने वाले प्रतिनिधियों की भी लाइन लगी रहती है।

शुद्धता के साथ बेहतर सर्विस पर जोर

खाना खजाना के संचालत अभिनव श्रीवास्तव ने बताया कि उनके संस्थान में खाने की क्वालिटी, शुद्धता के साथ ही बेहतर सर्विस पर ध्यान दिया जाता है। इसके कारण यह जगह काफी कम समय में लोगों की पसंदीदा बन गई है। यहां पचपेड़ी नाका और आसपास के क्षेत्रों के साथ ही ब है।

उन्होंने बताया कि यहां खाना खजाना शुरू हुए लगभग साढ़े चार वर्ष हुए हैं। यहां पराठे का स्वाद लेने आए कुछ लोगों से मुलाकात हुई। उन्होंने कहा कि वे अक्सर यहां आते हैं और पराठे का स्वाद लेते हैं। यहां के पराठे बड़े ही स्वादिष्ट होते हैं, जिन्हें खाने से मन को संतुष्टि मिलती है। कुछ लोग परिवार और दोस्तों के साथ ही पराठे खाने आते हैं। कई लोग बाहर से यहां आते हैं तो उन्हें पराठे खिलाने के लिए यहां लाया जाता है। वे अपने शहर में जाने के बाद यहां के पराठों की सराहना करते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button