MP News: इंदौर में योग कक्षा के दौरान स्‍टेज पर डांस करते समय सेवानिवृत्‍त फौजी की मौत, हाथ में था तिरंगा"/>

MP News: इंदौर में योग कक्षा के दौरान स्‍टेज पर डांस करते समय सेवानिवृत्‍त फौजी की मौत, हाथ में था तिरंगा

बताया जाता है कि स्‍टेज पर डांस करते हुए ही फौजी अचानक गिर गए। उन्‍होंने अपने हाथों में तिरंगा हाथा हुआ था।

HIGHLIGHTS

  1. इंदौर शहर में योग कक्षा के दौरान स्‍टेज पर डांस करते समय सेवानिवृत्‍त फौजी की मौत हो गई।
  2. यह घटना फूटी कोठी इलाके में हुई। यहां अग्रसेन धाम पर आस्‍था योग क्रांति अभियान संस्‍था ने निशुल्‍क योग शिविर का आयोजन किया है।
  3. इसी श‍िविर में से‍वानिवृत्‍त फौजी बलविंदर सिंह छाबड़ा स्‍टेट पर तिरंगा हाथ में लेकर डांस कर रहे थे। इसी दौरान कुछ समय बाद वे स्‍टेज पर गिरे और उनका निधन हो गया। जब वे नीचे गिरे तो उनके हाथ में तिरंगा था।

इंदौर। शहर में योग कक्षा के दौरान स्‍टेज पर डांस करते समय सेवानिवृत्‍त फौजी की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह घटना शहर के फूटी कोठी इलाके में हुई। घटना शुक्रवार सुबह की है।

यहां अग्रसेन धाम पर आस्‍था योग क्रांति अभियान संस्‍था ने निशुल्‍क योग शिविर का आयोजन किया है। इसी श‍िविर में से‍वानिवृत्‍त फौजी बलविंदर सिंह छाबड़ा स्‍टेट पर तिरंगा हाथ में लेकर डांस कर रहे थे। इसी दौरान कुछ समय बाद वे स्‍टेज पर गिरे और उनका निधन हो गया। जब वे नीचे गिरे तो उनके हाथ में तिरंगा था।

naidunia_image

naidunia_image

प्रत्‍यक्षदर्शियों ने बताया कि छाबड़ा मां तुझे सलाम गीत पर अपनी प्रस्‍तुति दे रहे थे। उनके प्रदर्शन पर शि‍विर में मौजूद लोग तालियां भी बजा रहे थे। जब वे कुछ पल लड़खड़ाकर नीचे गिरे तो लोगों ने इसे भी उनके प्रदर्शन का हिस्‍सा माना। इस दौरान भी तालियां बजती रहीं।

naidunia_image

naidunia_image

जब छाबड़ा काफी समय तक नहीं उठे तो उन्‍हें अस्‍पताल भेजा गया, जहां उन्‍हें मृत घोषित कर दिया गया।

naidunia_image

naidunia_image

जानकारी के अनुसार छाबड़ा के स्‍वजनों ने उनकी आंखों के साथ अन्‍य अंग दान कर दिए। आयोजकों के अनुसार इस श‍िविर का आयोजन युवाओं को योग से जोड़ने के लिए किया गया है।

naidunia_image

आयोजकों के अनुसार अलसुबह करीब एक घंटे यह श‍िव‍िर आयोजित किया जाता है। इसमें बच्‍चों के साथ ही बड़ी संख्‍या में लोग शाम‍िल होते हैं।

naidunia_image

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button