एक्टिंग करती हैं प्रियंका गांधी, राधिका खेड़ा ने कहा- कांग्रेस में महिलाओं को नहीं मिलता है न्याय"/>

एक्टिंग करती हैं प्रियंका गांधी, राधिका खेड़ा ने कहा- कांग्रेस में महिलाओं को नहीं मिलता है न्याय

एएनआई, नई दिल्ली। AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल मारपीट मामले पर बीजेपी नेता राधिका खेड़ा ने कहा कि आप और कांग्रेस, ये दोनों पार्टियां महिला विरोधी पार्टी हैं। इतनी बड़ी घटना हुई है और संजय सिंह ने खुद इसे स्वीकार किया है। एफआईआर दर्ज की गई है, तो फिर वह विभव कुमार अरविंद केजरीवाल के साथ क्यों घूम रहे हैं। अगर उनकी ही पार्टी के राज्यसभा सांसद सीएम कार्यालय में सुरक्षित नहीं हैं, तो वह महिला सुरक्षा के नाम पर वोट कैसे मांग सकते हैं? कांग्रेस कार्यालय में प्रियंका गांधी वाड्रा कैसे कह सकती हैं ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’?’

प्रियंका गांधी नहीं दिला सकतीं न्याय

राधिका खेड़ा ने कहा कि प्रियंका गांधी कांग्रेस पार्टी में महिलाओं की होती बेइज्जती पर चुप्पी साध लेती हैं। वह अपनी पार्टियों की महिलाओं को न्याय नहीं दिला सकती हैं। वह कैमरे के सामने केवल एक्टिंग करती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button