Ayodhya Ram Navami Live: 3 मिनट तक रामलला के मस्‍तक पर सूर्य तिलक, देखिए अद्भुत फोटो-वीडियो"/>

Ayodhya Ram Navami Live: 3 मिनट तक रामलला के मस्‍तक पर सूर्य तिलक, देखिए अद्भुत फोटो-वीडियो

HIGHLIGHTS

  • देशभर में मनाया जा रहा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का प्राकट्योत्सव
  • अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद पहली रामनवमी
  • इस बार भी रामनवमी पर भी वही ग्रह दशा है, जो श्रीराम का प्राकट्योत्सव के समय थी

एजेंसी, अयोध्या। Ram Navami Ayodhya 2024: रामनवमी का त्योहार पूरे देश में सम्पूर्ण भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। भगवान राम की नगरी अयोध्या में तो अलग ही उल्लास है। सुबह से भक्तों की लंबी कतारें लगी हैं। हर कोई राम लला की एक झलक पाने और उनके दर्शन को आतुर है। सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। इसी तरह देश के प्रमुख मंदिरों में साज-सज्जा की गई है और विशेष अनुष्ठान किए गए हैं। यहां देखिए रामनवमी के प्रमुख फोटो-वीडियो

Ayodhya Ram Navami Live: 3 मिनट तक सूर्यदेव ने किया राम लला का तिलक

3 मिनट तक सूर्यदेव ने किया राम लला का तिलक, देखिए अद्भुत फोटो-वीडियो

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

Ram Navami: पीएम मोदी ने असम की रैली में किया सूर्य तिलक का जिक्र

जिस समय अयोध्या में राम लला का सूर्यतिलक किया गया, उस समय पीएम मोदी असम के नलबाड़ी में रैली को संबोधित कर रहे थे। जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन की फ्लैश लाइट जला कर लोगों से रामलला के सूर्य तिलक से जुड़ने का आह्वान किया।

Ayodhya Ram Navami Live: राम लला का सूर्य तिलक

यहां देखिए राम लला का सूर्य तिलक लाइव

11 : 42 : 15 AM

Ayodhya LIVE: सूर्यतिलक से पहले राम लला की आरती

 सूर्यतिलक से पहले राम लला की आरती की गई। देखिए वीडियो

11 : 40 : 13 AM

Rajasthan Ram Navami: राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा का बयान

 रामनवमी के इस त्योहार पर मैं सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देता हूं। सबसे बड़ी बात यह है कि हमारे रामलला 500 साल तक टेंट में थे। अब दिव्य मंदिर बन चुका है और हमारे रामलला उसमें विराजमान हैं। अयोध्या में राम मंदिर की ‘प्राण प्रतिष्ठा’ के बाद यह पहली रामनवमी है। – राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा 

11 : 14 : 31 AM

UP Ramnavmi News: गोरखनाथ मंदिर में योगी का हवन-पूजन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में राम नवमी के अवसर पर हवन किया।

11 : 08 : 49 AM

Ram Lalla Surya Tilak: जानिए कब होगा प्रभु श्री राम का सूर्य तिलक

 थोड़ी देर में प्रभु श्रीराम की सूर्य तिलक किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 3 मिनट तक सूर्य की किरणें सीधा राम लला के मस्तिष्क पर पड़ेंगी।

9 : 40 : 29 AM

Ayodhya LIVE: रामनवमी पर अयोध्या की झलकियां

 रामनवमी पर अयोध्या की झलकियां

naidunia_image

naidunia_image

8 : 50 : 14 AM

Ayodhya LIVE: अयोध्या में राम लला का दिव्य अभिषेक

  राम नवमी के अवसर पर अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में राम लला का दिव्य अभिषेक किया गया। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने एक्स पोस्ट पर इसकी जानकारी दी।

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

 

#Ramnavami2024: पीएम मोदी ने दी बधाई

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को रामनवमी की बधाई दी। पीएम मोदी ने अपने एक्स हेंडल पर लिखा, देशभर के मेरे परिवारजनों को भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी की अनंत शुभकामनाएं! इस पावन अवसर पर मेरा मन भावविभोर और कृतार्थ है। ये श्रीराम की परम कृपा है कि इसी वर्ष अपने कोटि-कोटि देशवासियों के साथ मैं अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा का साक्षी बना। अवधपुरी के उस क्षण की स्मृतियां अब भी उसी ऊर्जा से मेरे मन में स्पंदित होती हैं।
  • यह पहली रामनवमी है, जब अयोध्या के भव्य और दिव्य राम मंदिर में हमारे राम लला विराजमान हो चुके हैं। रामनवमी के इस उत्सव में आज अयोध्या एक अप्रतिम आनंद में है। 5 शताब्दियों की प्रतीक्षा के बाद आज हमें ये रामनवमी अयोध्या में इस तरह मनाने का सौभाग्य मिला है। यह देशवासियों की इतने वर्षों की कठिन तपस्या, त्याग और बलिदान का सुफल है।
  • प्रभु श्रीराम भारतीय जनमानस के रोम-रोम में रचे-बसे हैं, अंतर्मन में समाहित हैं। भव्य राम मंदिर की प्रथम रामनवमी का यह अवसर उन असंख्य राम भक्तों और संत-महात्माओं को स्मरण और नमन करने का भी है, जिन्होंने अपना पूरा जीवन राम मंदिर के निर्माण के लिए समर्पित कर दिया।
  • मुझे पूर्ण विश्वास है कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन और उनके आदर्श विकसित भारत के निर्माण के सशक्त आधार बनेंगे। उनका आशीर्वाद आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। प्रभु श्रीराम के चरणों में कोटि-कोटि नमन और वंदन!

Ram Navami 2024: सूरत के मंदिरों में भक्तों का ताता

गुजरात: रामनवमी के अवसर पर सूरत के मंदिरों में भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे।

 

#RamNavami: कोदंड राम स्वामी मंदिर में विशेष पूजा

बेंगलुरु के कोदंड राम स्वामी मंदिर में विशेष पूजा की गई।

 

Ram Navami 2024: इसलिए बहुत खास है इस बार की रामनवमी

  • इस बार की रामनवमी बहुत विशेष है। 500 साल में यह पहला मौका है जब ्अयोध्या में राम लला विराजे हैं और राम मंदिर में रामनवमी बनाई जा रही है। 
  • बुधवार को चंद्रमा कर्क राशि में होंगे, जिससे कर्क लग्न बन रहा है। रामलला के जन्म के समय ग्रहाधिपति सूर्य दशम भाव में विराजमान होने के साथ उच्च राशि में थे।
  • रामनवमी के दिन सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में होने के साथ दशम भाव में मौजूद रहेंगे।
  • गजकेसरी योग बन रहा है। भगवान श्री राम के जन्म के समय गजकेसरी योग भी था।
  • सदियों बाद ऐसा संयोग आता है। 

#RamNavami: पुरी समुद्रतट पर रेत से भगवान राम की मूर्ति बनाई

ओडिशा के जगन्नाथ पुरी में रामनवमी के अवसर पर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने रेत से भगवान राम की मूर्ति बनाई।

 

Ram Navami 2024: मुंबई में निकली शोभा यात्रा

रामनवमी के उपलक्ष्य में मुंबई के जुहू में इस्कॉन मंदिर की शोभा यात्रा निकाली गई। 

 

Ram Temple In Ayodhya: अयोध्या में अलग ही उल्लास

 राम नवमी पर भगवान राम की नगरी अयोध्या में अलग ही उल्लास है। भारी संख्या में देशभर से श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button